कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया यूएसएम की इंटर्नशिप रिपोर्ट 2026-27 का विमोचन

150 से अधिक कंपनियों में विद्यार्थियों को मिले अवसर।

कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 16 जुलाई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (यूएसएम) द्वारा तैयार ‘‘इंटर्नशिप रिपोर्ट 2026-27’’ का विमोचन गुरुवार को कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया। यह रिपोर्ट विद्यार्थियों की इंटर्नशिप उपलब्धियों, उद्योग जगत के साथ विभाग की सहभागिता, प्रशिक्षण गतिविधियों तथा रोजगारोन्मुखी प्रयासों का विस्तृत दस्तावेज है।
इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि इंटर्नशिप विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर वास्तविक कार्यस्थल के अनुभव से जोड़ती है। इससे उनमें व्यावसायिक दक्षता, समस्या समाधान क्षमता, नेतृत्व कौशल तथा आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को उद्योगों से जोड़ने और उन्हें रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट भविष्य में भी उद्योग जगत के साथ मजबूत संबंध स्थापित करते हुए विद्यार्थियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा।
विभागाध्यक्ष एवं चेयरपर्सन प्रो. अनिल कुमार मित्तल ने कहा कि विभाग विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और उद्योग आधारित शिक्षण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उद्योग- अकादमिक सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाकर विद्यार्थियों के लिए नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026- 27 में कुल 213 विद्यार्थियों ने इंटर्नशिप के लिए पंजीकरण कराया। इनमें से 199 विद्यार्थी विभिन्न संस्थानों में इंटर्नशिप कर रहे हैं, 12 विद्यार्थी अपनी इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूर्ण कर चुके हैं, जबकि 2 विद्यार्थी शीघ्र ही प्रशिक्षण प्रारम्भ करेंगे। विद्यार्थियों को 150 से अधिक राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों में इंटर्नशिप के अवसर प्राप्त हुए। इनमें डेलॉइट, एक्सेंचर, एचडीएफसी लाइफ, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा एआईए, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, जेप्टो, पिडिलाइट, गोदरेज कैपिटल तथा एसबीआई लाइफ जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल हैं।
रिपोर्ट में बताया गया है कि 186 विद्यार्थी ऑफलाइन तथा 27 विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से इंटर्नशिप कर रहे हैं। कुल 45 विद्यार्थियों को सवेतन (पेड) इंटर्नशिप प्राप्त हुई, जबकि 168 विद्यार्थियों ने अवैतनिक (अनपेड) इंटर्नशिप की। सवेतन इंटर्नशिप में अधिकतम 22 हजार रुपये प्रतिमाह का स्टाइपेंड प्राप्त हुआ। औसत स्टाइपेंड 8,712 रुपये तथा माध्यिका स्टाइपेंड 7,500 रुपये प्रतिमाह दर्ज किया गया।
प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट समन्वयक डॉ. विवेक कुमार ने बताया कि विभाग का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को उत्कृष्ट इंटर्नशिप, उद्योग विशेषज्ञों का मार्गदर्शन तथा बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट विद्यार्थियों की उपलब्धियों और विभाग की उद्योगों के साथ मजबूत सहभागिता का प्रतिबिंब है।
इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार, प्रो. अनिल कुमार मित्तल, प्रो. सिद्धार्थ भारद्वाज, डॉ. राजन शर्मा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश, डॉ. सलोनी, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. भंवर, डॉ. उत्कर्ष सहित विभाग के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वंदे मातरम के 150 वर्ष पर संगीत नाटक अकादमी ने किया 150 नाटकों का मंचन

Fri Jul 17 , 2026
कुरुक्षेत्र में नाटक युग परिवर्तन ने जीता सबका दिल।कला कीर्ति भवन में नाटक युग परिवर्तन देख नम हुईं सैकड़ों आँखें, कलाकारों ने बटौरी वाहवाही।कलम और तलवार की ऐतिहासिक जंग ने दिखाई वंदे मातरम की कहानी, नाटक युग परिवर्तन से कलाकारों ने जगाई देशभक्ति की अलख।कुरुक्षेत्र के मंच पर जीवंत हुई […]

You May Like

Breaking News

advertisement