आज़मगढ़ : राहगीरों से लूट करने वाला शातिर लूटेरा पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, लूट के आभूषण बरामद


थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़

राहगीरों से लूट करने वाला शातिर लूटेरा पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, लूट के आभूषण बरामद

दिनांक 08.07.2022 की रात्रि थानाध्यक्ष मेहनगर बसंतलाल को सूत्रों के द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि मेहनगर रोड पर राजघाट पुल के पास दो शातिर किस्म के बदमाश बैठे हुए हैं तथा रात में किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।

इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष मेंहनगर मय पुलिस फोर्स के साथ राजघाट पुल के पास मोहम्मदपुर नियामतपुर गेट के करीब पहुंच कर देखा कि दो व्यक्ति पत्थर की बेंच पर बैठे हुए हैं। पुलिस टीम को आते देखकर दोनों बदमाश मोटरसाइकिल से भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास करने पर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए भागने लगा। पर्याप्त चेतावनी के बाद भी फायरिंग करने की दशा में आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाही में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी जिससे वह गिर पड़ा। जिसको समय 01:00 रात्रि में गिरफ्तार कर लिया गया।

➡️ गिरफ्तार बदमाश की पहचान चंदन यादव उर्फ अभय यादव पुत्र दुर्गविजय यादव ग्राम सुल्तानपुर कोलौरा थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ के रूप में हुई।

➡️गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस, 3 खोखा कारतूस 315 बोर, छिनैती/लूट के 01 मंगलसूत्र (वजन 20 ग्राम), 01 चैन (वजन 10 ग्राम) पीली धातु की बरामद किया गया।

➡️भागे हुए बदमाश के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि भागने वाला सहयोगी अवधराज राजभर पुत्र महेश राजभर ग्राम सिगाडी थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ है।

➡️ इन दोनों द्वारा मिलकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जाता है तथा राहगीरों से सोना-चांदी के आभूषण की छिनैती की जाती है विरोध करने पर असलहे के बट से सिर पर प्रहार कर आभूषण लूट लिया जाता है।

➡️दिनांक 04.07.2022 को सुबह करीब 8:30 बजे कटात बाजार के पास एक दंपति से सिर में तमंचे से वार करते हुए पहने हुए आभूषण छीन लिए गए थे।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 220/22 धारा 307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट

आपराधिक इतिहास-

  1. मु०अ०सं०15/21 धारा 392 भादवि. जहानागंज आजमगढ़
    2.मु०अ०सं०154/21धारा 392 भादवि. जहानागंज आजमगढ़
    3.मु०अ०सं०163/21धारा 379 भादवि. जहानागंज आजमगढ़
    4.मु०अ०सं०270/21धारा 394 भादवि. जहानागंज आजमगढ़
    5.मु०अ०सं०283/21धारा 394 भादवि. जहानागंज आजमगढ़
    6.मु०अ०सं०285/21धारा 394 भादवि. जहानागंज आजमगढ़
  2. मु०अ०सं०292/21धारा 3/25 आर्म्स एक्ट. जहानागंज आजमगढ़
    8.मु०अ०सं०118/21धारा 392 भादवि. जहानागंज आजमगढ़
    9.मु०अ०सं०628/21धारा 394 भादवि. घोसी मऊ
    10.मु०अ०सं०339/21धारा 307/323/34/427/452/504/506 भादवि. मुहम्मदाबाद मऊ
    11.मु०अ०सं० 399/21धारा 406/498/506 भादवि. मुहम्मदाबाद मऊ
  3. मु०अ०सं०649/21धारा 392 भादवि. मुहम्मदाबाद मऊ
  4. मु०अ०सं०205/21धारा 392 भादवि. रानीपुर मऊ
    14.मु०अ०सं० 212/21धारा 379 भादवि. रानीपुर मऊ
    15.मु०अ०सं० 213/22 धारा 392/411 भादवि

गिरफ्तार अभियुक्त
1.चन्दन यादव उर्फ अभय यादव पुत्र दुर्गविजय यादव ग्राम सुल्तानपुर कोलौरा थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ ।
बरामदगी
01 तमंचा 315 बोर,
01 जिन्दा कारतूस 315 बोर
03 अदद खोखा कारतुस
01 अदद मंगलसूत्र वजन करीब 20 ग्राम तथा 01 जंजीर (चैन) वजन करीब 10 ग्राम (मु.अ.सं. 213/22 धारा 392 भादवि से सम्बन्धित)

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
थानाध्यक्ष मेंहनगर बसंत लाल मय हमराह।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक जैजैपुर के मैनेजर पर मनमानी का आरोप

Fri Jul 8 , 2022
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक जैजैपुर के मैनेजर पर मनमानी का आरोप जांजगीर-चाम्पा 08 जुलाई 2022/ जैजैपुर। ब्लाक मुख्यालय में स्थित संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक पर मनमानी का आरोप लगाते हुए लोगों ने ग्रामीणों ने अनुसार बैंकों में व्याप्त अव्यवस्थाओं  और शाखा प्रबंधक की तानाशाही कार्यशैली के […]

You May Like

advertisement