
एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा, अभियुक्त पर पहले से 4 मुकदमे दर्ज
आजमगढ़, संवाददाता। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरायमीर पुलिस ने 50 पुड़िया अवैध हेरोइन के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन का कुल वजन 4.80 ग्राम है।
एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में शुक्रवार को उपनिरीक्षक हरिकेश शर्मा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर बीनापारा पुलिया के पास घेराबंदी कर वीरु सोनकर, पुत्र महेन्द्र सोनकर, निवासी पूनापोखर, थाना सरायमीर को पकड़ा गया। क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरणपाल सिंह की मौजूदगी में तलाशी ली गई तो उसके पास से हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक तराजू पर वजन कराकर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 174/2026 दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में सामने आया कि वीरु सोनकर शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ सरायमीर थाने में पहले से 4 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, चोरी की संपत्ति रखना और एनडीपीएस एक्ट के मामले शामिल हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम: उ0नि0 हरिकेश शर्मा, का0 संजीव कुमार, रि0आ0 संदीप जायसवाल, रि0का0 हरिश राजभर, रि0आ0 अंकित सिंह।
पुलिस ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


