सखी वन स्टॉप सेंटर में पीड़ित महिलाओं को मिल रही त्वरित सहायता

कोण्डागांव, 20 फ़रवरी 2026/ जिले में सखी वन स्टॉप सेंटर का संचालन 10 मार्च 2017 से किया जा रहा है। यह केंद्र हिंसा से पीड़ित एवं जरूरतमंद महिलाओं तथा बालिकाओं को सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। केंद्र के माध्यम से पीड़ितों को तत्काल चिकित्सा, पुलिस सहायता, विधिक परामर्श, मनोसामाजिक काउंसलिंग तथा अस्थायी आश्रय की सुविधा प्रदान की जाती है।
जिले में अब तक कुल 1998 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें घरेलू हिंसा के 993, प्रेम प्रसंग से संबंधित 79, भटकी (गुमशुदा) महिलाओं के 99 तथा 776 महिलाओं एवं बालिकाओं को अस्थायी आश्रय प्रदान कर प्रकरणों का निराकरण किया गया है। केंद्र द्वारा प्रकरणों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाता है, जिससे पीड़ितों को समय पर न्याय और संरक्षण मिल सके।
सखी वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही उन्हें उपलब्ध शासकीय योजनाओं एवं सहायता सेवाओं की जानकारी भी दी जाती है, ताकि वे आवश्यकता पड़ने पर निःसंकोच मदद प्राप्त कर सकें।
पीड़ित महिलाएं टोल फ्री नंबर 181 पर 24 घंटे, सप्ताह के सातों दिन अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। सखी वन स्टॉप सेंटर 24 घंटे संचालित रहता है और जरूरतमंद महिलाओं के लिए सदैव खुला है। केंद्र की यह पहल जिले में महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृत्व हो रहा सुरक्षित

Fri Feb 20 , 2026
ज्योति को मिला बेहतर स्वास्थ्य और पोषण कोंडागांव, 20 फरवरी 2026/ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना की लाभार्थी कोण्डागांव के नहरपारा निवासी श्रीमती ज्योति सेन ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत […]

You May Like

advertisement