फायरिंग के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार दहशत में

पवन कालरा (संवाददाता )
बरेली : गत दिवस थाना सीबीगंज क्षेत्र के सर्वोदयनगर कालौनी में पीड़ित दीपेश पन्त पुत्र विपिन चन्द्र पन्त के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार दहशत के साये में जीने को मजबूर है।
पीड़ित परिवार के अनुसार, पुरोहित के घर के बाहर कुछ अज्ञात युवक मोटरसाइकिल से पहुंचे और दबंगई दिखाते हुए फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उन्होंने फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके नाम और पते की जानकारी थाना पुलिस को दे दी है। इसके बावजूद चार दिन बीत जाने के बाद भी एक आरोपी ही गिरफ्तार हुआ । तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि न्याय की मांग को लेकर वे लगातार थाने और पुलिस के आला अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक केवल एक आरोपी को ही गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
मपरिवार का कहना है कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से उन्हें लगातार डर बना हुआ है कि कहीं आरोपी दोबारा हमला न कर दें। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।



