गांधी उद्यान में युवतियों से बदसलूकी का वीडियो वायरल, चौकी इंचार्ज ने कराई रिपोर्ट दर्ज

गांधी उद्यान में युवतियों से बदसलूकी का वीडियो वायरल, चौकी इंचार्ज ने कराई रिपोर्ट दर्ज

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : ईद के दिन गांधी उद्यान में घूम रही युवतियों से अभद्रता करने और उनके धर्म व पहचान को लेकर सवाल उठाने वाले हैदरी दल के सदस्यों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। चौकी चौराहा के प्रभारी नितिन राणा की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ईद के दिन शनिवार दोपहर गांधी उद्यान में कुछ बुर्का पहनी युवतियां अपने गैर-समुदाय दोस्तों के साथ बैठी थीं। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और उनसे नाम, धर्म और पहचान पूछते हुए आपत्तिजनक भाषा में बातचीत करने लगे। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
चौकी इंचार्ज नितिन राणा ने बताया कि वायरल वीडियो में युवक लड़कियों को धमकाते हुए यह कहते नजर आ रहे हैं कि वे दूसरे धर्म के लड़कों से मेल-जोल न रखें। वीडियो में लड़कियों का डर और असहजता साफ दिखाई दे रही है। पुलिस ने वीडियो को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी जांच शुरू कर दी है। कोतवाली इंस्पेक्टर अमित कुमार ने कहा कि वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से धार्मिक भावना भड़काने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
साइबर सेल को निर्देश दिए गए हैं कि वे वायरल वीडियो की तकनीकी जांच कर आरोपियों की डिजिटल पहचान सुनिश्चित करें और आवश्यक सबूत जुटाएं। इस घटना को लेकर हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल ने सोशल मीडिया पर तीन वीडियो शेयर करते हुए पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आईवीआरआई ने रचा इतिहास : स्वदेशी तकनीक से अब लाखों में नहीं हजारों में होगा कुत्ते का कूल्हा प्रत्यारोपण

Tue Jun 10 , 2025
आईवीआरआई ने रचा इतिहास : स्वदेशी तकनीक से अब लाखों में नहीं हजारों में होगा कुत्ते का कूल्हा प्रत्यारोपण दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “आत्मनिर्भर भारत” के विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नवाचार को बढ़ावा देने की नीति को आगे बढ़ाते हुए भारतीय पशु […]

You May Like

Breaking News

advertisement