बाजरे के खेत में महिला की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

मेडिकल जांच में खानापूर्ति का आरोप

आजमगढ़। जिले के तरवां थाना क्षेत्र अंतर्गत पट्टीभिखारी गांव से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक अकेली महिला को बाजरे के खेत में एक ही परिवार के चार लोगों द्वारा लाठी-डंडों, लात-घूसों से बेरहमी से पीटा जा रहा है। इस पूरी वारदात के दौरान वीडियो के पीछे खड़ी एक दो साल की मासूम बच्ची बिलख-बिलख कर रोती नजर आ रही है। मामले में घायल पीड़िता पूनम देवी की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 जुलाई घटना के दिन एक ही परिवार के चार नामजद आरोपियों सरिता, बबीता, बृजेश यादव और मां चनरमाके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, पीड़िता ने पुलिस की इस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पूनम देवी का आरोप है कि आरोपियों के रसूख और प्रभाव में आकर थानाध्यक्ष ने बेहद हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों को आसानी से छोड़ दिया। पीड़िता के मुताबिक, घटना से वक़्त वह खेत में धान की सोहाई कर रही थी। उसी दौरान आरोपी पाटीदार बृजेश यादव उसे अकेला पाकर जबरन बाजरे के खेत के अंदर खींचने का प्रयास किया। जब पीड़िता ने खुद को बचाने के लिए चीखना-चिल्लाना शुरू किया, तो आरोपी के परिवार के अन्य तीनों सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और सभी ने मिलकर लाठी-डंडों से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता का कहना है कि इस मारपीट में उसे शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने उसे तुरंत इलाज मुहैया कराने के बजाय दो दिनों तक इधर-उधर घुमाया। इसके बाद, तीसरे दिन शनिवार को उसे मेडिकल परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पीड़िता ने डॉक्टरों पर भी लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पूरे शरीर का ठीक से मेडिकल करने के बजाय सिर्फ एक हाथ के पंजे का आधा-अधूरा मेडिकल करके खानापूर्ति कर दी गई। अस्पताल पहुंची पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि आरोपियों द्वारा उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और यह उसके साथ पांचवीं वारदात है। दो साल पहले भी उसके मासूम बेटे को करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में उसे पुलिस अधीक्षक से मिलने जाने से भी रोका जा रहा है। फिलहाल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भव्य हुआ स्वागत

Sat Jul 11 , 2026
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भव्य हुआ स्वागत आजमगढ।उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर स्वागत किया , पुलिस की जवानों ने उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया गया । इस मौके पर पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष जय […]

You May Like

advertisement