उतराखंड: रामविलास यादव(IAS) के ठिकानों पर पड़ी विजिलेंस की रेड,

देहरादून : आय से अधिक संपत्ति के मामले में घिरे आइएएस रामविलास यादव पर विजिलेंस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पूछताछ के लिए बार-बार बुलाने के बावजूद भी आइएएस यादव विजिलेंस के समक्ष पेश नहीं हुए।

ऐसे में शनिवार तड़के ही रामविलास यादव के लखनऊ और देहरादून ठिकानों पर विजिलेंस एक साथ छापेमारी कर रही है। छापेमारी की पुष्टि एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने की है। उत्तर प्रदेश के आइएएस रामविलास यादव के खिलाफ अप्रैल माह में मुकदमा दर्ज किया था।

उन पर आय से 500 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। आईएएस रामविलास यादव 30 जून को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। आइएएस रामविलास यादव 2019 में यूपी से उत्तराखंड आए थे। यहां शासन ने नौ जनवरी 2019 को उनके खिलाफ विजिलेंस में खुली जांच के आदेश दिए थे।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

IMA POP: भारतीय सेना में शामिल हुए 288 जांबाज,

Sat Jun 11 , 2022
देहरादून :  मन, तन और जीवन समर्पण की शपथ के साथ देश के 288 जांबाज भारतीय सेना में शामिल हो गए। शुक्रवार को भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में भव्‍य पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ ले. जनरल अमरदीप सिंह भिंडर […]

You May Like

Breaking News

advertisement