बिहार:इंडियन डेंटल एसोसिएशन बिहार के अध्यक्ष बने विजय कुमार वर्मा

इंडियन डेंटल एसोसिएशन बिहार के अध्यक्ष बने विजय कुमार वर्मा
पूर्णिया डेंटिस्ट संगठन के सदस्यों ने किया सम्मानित

पूर्णिया
पूर्णिया ने जिला इंडियन डेंटिस्ट एसोसिएशन के बहुत सारे सदस्य डॉक्टरों द्वारा बिहार के अध्यक्ष बनाए गए डॉ विजय वर्मा का स्वागत किया गया। उनका स्वागत प्रेस क्लब पूर्णिया के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह तथा अन्य डाक्टरों ने माला पहनाकर तथा डेंटिस्ट सदस्य डॉक्टरों ने बुके देकर किया। पूर्णिया जिले से डॉ अरविंद कुमार खत्री को सीसी मेंबर बनाया गया है। इस मौके पर पूर्णिया के डेंटिस्ट डॉक्टरों में खुशी का माहौल था। सभी ने कहा कि पूर्णिया के लिए यह गर्व की बात है ।अब पूर्णिया से पूरे बिहार के लिए डेंटिस्ट डॉक्टरों तथा मरीजों के हित से जुड़े कार्यों को गति मिलेगी। इस मौके पर डॉ प्रशांत कुमार ने कहा की पूर्णिया डॉक्टरों की भूमि है और यहां पर हम सभी डेंटिस्ट के लिए यह गर्व का विषय है कि हमारे पूर्णिया जिले से बिहार के अध्यक्ष चुने गए। हम सभी डॉक्टर साथियों में हर्ष का माहौल है ।हम सभी साथियों का कर्तव्य होगा कि आदरणीय अध्यक्ष को नैतिक सहयोग कर बिहार के लिए बड़ा कार्य किया जाए। अध्यक्ष डॉ विजय कुमार वर्मा ने बताया कि हम सभी साथी दांतो के डॉक्टर हैं और हम सभी की भी उतनी ही जिम्मेवारी है जितनी अन्य डॉक्टरों की स्वास्थ्य की सुरक्षा चिंता को लेकर है। हमें पूरे बिहार में दांत के कारण मुंह में होने वाले बीमारियों के लिए भली-भांति एक सहयोगात्मक अभियान चलाने की आवश्यकता है ।सरकार द्वारा भी कई बार घोषणा की जाती है और हम लोग उस पर अमल करते हैं ।हम बिहार के सभी जिलों के आईडीए के सदस्यों के लिए काम करेंगे। प्रेस क्लब पूर्णिया के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने कहा कि आज का दिन पूर्णिया के लिए विशेष दिन है। पूरे बिहार का प्रतिनिधित्व पूर्णिया के वरिष्ठ डॉक्टर विजय कुमार वर्मा को मिला है ।इंडियन डेंटिस्ट एसोसिएशन के बड़े राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने इनका चयन कर पूर्णिया को गर्व प्रदान किया है। प्रेस क्लब पूर्णिया के सभी साथियों की ओर से हम शुभकामनाएं तथा बधाई देते हैं। प्रेस क्लब पूर्णिया अपनी ओर से टीम की हर सम्भव मदद अवश्य करेगा।इस मौके पर
डॉ विजय कुमार वर्मा( प्रेसिडेंट आईडीए बिहार) डॉ अरविंद खत्री( सीसी मेंबर )डॉ गोपाल चंद्र ,डॉक्टर राजेश मोदी, डॉक्टर चंदन वर्मा ,डॉ प्रशांत चंदन, डॉ एमडी ओसामा, डॉ वफा जफर ,डॉ मयंक कुमार, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ श्वेता नंदन डॉ गौतम कुमार ,डॉ पुष्पा ,डॉ रवि विनय, डॉ कलीम अख्तर ,डॉ रौनक इत्यादि मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:हमारे लिए पूरा बिहार ही हमारा परिवार है। समर्पित भाव से काम किया है, सबके लिए किया है

Wed Mar 2 , 2022
हमारे लिए पूरा बिहार ही हमारा परिवार है।समर्पित भाव से काम किया है, सबके लिए किया है ! युवा संघ ने मनाया अपने मुख्यमंत्री का जन्मदिन:- कुर्साकांटा (अररिया) मालूम हो कि कल (1 मार्च) माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री नीतीश कुमार जी का 71वा जन्मदिन था, जिसे युवा संघ (कुर्साकांटा) के […]

You May Like

Breaking News

advertisement