ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप, डीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग

आजमगढ़, संवाददाता। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीनपुर गांव में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के कथित दुरुपयोग का मामला सामने आया है। गांव के दो ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष एवं भौतिक जांच कराने की मांग की है।

कटाई अलीमुद्दीनपुर निवासी रमेश राय पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र राय एवं भूतपूर्व सैनिक जयप्रकाश राय ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान श्रीमती पूजा यादव के कार्यकाल के दौरान पिछले पांच वर्षों में विभिन्न विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं। उनका कहना है कि कई कार्यों का भुगतान कर दिया गया, लेकिन धरातल पर वे कार्य दिखाई नहीं देते अथवा अधूरे हैं।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि स्ट्रीट लाइट, सफाई किट, हैंडपंप मरम्मत, डस्टबिन, खड़ंजा, नाली निर्माण एवं मरम्मत तथा रिबोर सहित कई मदों में कथित रूप से फर्जी भुगतान कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने प्रत्येक कार्य का भौतिक सत्यापन कराए जाने की मांग की है, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

रमेश राय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यदि निष्पक्ष जांच कराई जाए तो पूरे मामले का खुलासा हो सकता है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई संभव है। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की, जिससे शासन की विकास योजनाओं का लाभ वास्तविक रूप से जनता तक पहुंच सके

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिव कथा में शिव-पार्वती विवाहोत्सव की रही धूम

Sun Jul 5 , 2026
हिमाचल प्रदेश राज्यपाल माननीय श्री कविंदर गुप्ता ने कथा में पहुंचकर लिया आशीर्वाद (पंजाब) फिरोजपुर 04 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= इसी के साथ कथाव्यास जी ने समाज में प्रचलित एक धारणा का भी खंडन करते हुए कहा कि लोग अक्सर सोचते हैं कि भगवान शिव के विवाह में […]

You May Like

advertisement