शौच के लिए गई महिला से गांव युवक ने की छेड़छाड़,रिपोर्ट दर्ज

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली :फतेहगंज पश्चिमी ,इलाके के एक गांव में शौच के लिए जंगल में गई महिला के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी।विरोध करने पर उसके साथ और मारपीट भी की।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है।
तहरीर के मुताबिक दो दिन पहले शाम करीब चार बजे पीड़िता जंगल में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान पीछे से गांव का विपिन पहुंचकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने विरोध करते हुए अपना बचाव किया। पास में पड़ा डंडा उठाकर आरोपी को मारा।आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने डंडा छीनकर महिला के साथ मारपीट की।चीख पुकार सुनकर खेत पर काम कर रहे ग्रामीणों की आवाज पर वह भाग गया। पीड़िता ने जंगल से लौटकर आरोपी के घर जाकर शिकायत की तब परिजनों ने भी उसके साथ गाली-गलौज की।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विपिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाशी शुरू कर दी है।थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके मेडिकल को भेज दिया है।जल्द आरोपी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लेन-देन के विवाद में दबंगों का हमला, स्कॉर्पियो से फरार

Tue Apr 14 , 2026
लेन-देन के विवाद में दबंगों का हमला, स्कॉर्पियो से फरार दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, गांव अगरास में लेन-देन के विवाद के चलते घर में घुसकर मारपीट कर दी जिसमें मां,बेटे घायल हो गए।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके घायल मां,बेटे को मेडिकल […]

You May Like

advertisement