लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों के सवाल पर जेई दिखाई रौब ग्रामीणों में आक्रोश हुआ पथराव

बिलरियागंज क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि बीती रात से लेकर सुबह करीब तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी मुद्दे को लेकर कुछ ग्रामीणों ने फोन पर जेई साहब से वार्ता की, जहां बातचीत के दौरान विवाद और कहासुनी हो गई।सहदेव राम पुत्र लक्षीराम
जई ने बताया बाईक से चार लोग अज्ञात मे आए और हमारा पद पुछे कार मे ही हम पर हमला कर दिए
सुबह लगभग 10बजे होते ही मामला और बढ़ गया तथा आरोप है कि कुछ लोगों ने जेई साहब के साथ लात-घूंसों से मारपीट कर दी आखोऔर मुंह पर गम्भीर चोट आई हैं घटना के बाद जेई द्वारा थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस ने मेडिकल के लिए
स्वास्थ समुदाय केन्द्र बिलरियागंज भेजा गया

अब इस पूरे प्रकरण में आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है। वहीं क्षेत्र में बिजली कटौती और मारपीट की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement