अयोध्या :मां के साथ खेती करने जा रही लड़की की ट्रक की चपेट में आने से मौत, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

अयोध्या में हादसा

 मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या 

(घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल रूदौली पुलिस को दी)

अयोध्या के रुदौली कोतवाली क्षेत्र में मां के साथ खेत में काम करने जा रही लड़की ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर लगने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रक चालक हिरासत में ले लिया है।

मामला रूदौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा मीसा का है। यहां विकास कुमार की बेटी नन्दकुमारी(18)अपनी मां के साथ खेत में काम करने जा रही थी। तभी एक 18 चक्का ट्रक संख्या- यूपी 42 TB-7516 की चपेट में आने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल रूदौली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रूदौली कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा व एसडीएम रूदौली विपिन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।एसडीएम और कोतवाल ने स्थिति पर नियंत्रण किया

कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि ट्रक हरिहर पुर बलैया गांव का है। गाड़ी मालिक का नाम सलारू है। घटना को लेकर गांव की जनता में बहुत ज्यादा आक्रोश है। घटना स्थल पर एसडीएम और कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण किया

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਅਰਜਨ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ : ਜਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਆਪ ਦੇ ਦਫਤਰ ਅੱਗੇ ਠੰਡੇ ਮਿੱਠੇ ਜਲ ਦੀ ਲਗਾਈ ਛਬੀਲ

Mon Jun 14 , 2021
ਮੋਗਾ : [ਕੈਪਟਨ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ] ਅੱਜ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦੇ ਸਿਰਤਾਜ ਸਾਂਤੀ ਦੇ ਪੁੰਜ ਸਾਹਿਬ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਅਰਜਨ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸ: ਨਵਦੀਪ ਸੰਘਾ ਜਿਲ੍ਹਾ ਇੰਚਾਰਜ ਤੇ ਆਪ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਪਾਰਟੀ ਦਫਤਰ ਅੱਗੇ ਠੰਡੇ ਮਿੱਠੇ ਜਲ ਦੀ ਛਬੀਲ ਲਗਾਈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਬਤੌਰ ਸੇਵਾਦਾਰ ਸ: ਨਵਦੀਪ ਸੰਘਾ,ਜਗਦੀਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ,ਸੁਖਦੀਪ […]

You May Like

advertisement