ग्रामीणों ने किया विद्युत विभाग के खिलाफ थाना का घेराव,महिलाओं ने लगाया विद्युत कर्मियों पर छेड़खानी का आरोप

आजमगढ़ : -दलित बस्ती में विद्युत विभाग की टीम चोरी से बिजली का उपभोग करने और बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटने के लिए पहुंची। इस दौरान टीम ने दलित बस्ती में कई लोगों को चोरी से विद्युत का उपभोग करते हुए पकड़ा, जानकारी के अनुसार निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा पुलिस चौकी क्षेत्र के खुदादादपुर के ग्रामीणों ने निजामाबाद थानेपर पर पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया। महिलाओं ने बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा खुद के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया। वहीं विद्युत विभाग की टीम द्वारा छह लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी गई है।खुदादादपुर दलित बस्ती में रविवार को विद्युत विभाग की टीम चोरी से बिजली का उपभोग करने और बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटने के लिए पहुंची। इस दौरान टीम ने दलित बस्ती में कई लोगों को चोरी से विद्युत का उपभोग करते हुए पकड़ा। इस दौरान कुछ लोगों और बिजली विभाग के कर्मचारियों के बीच हाथा पाई हो गई। विद्युत कर्मियों ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस बस्ती के सोनू और सर्वेश नामक युवक को लेकर थाने आई। इसके बाद हरिजन बस्ती के लोग थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। हरिजन बस्ती की महिलाओं ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर घर में घुसकर छेड़खानी का आरोप लगाया। वहीं, बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि इस तरह की कोई बात नहीं है हम लोगों ने केवल जितने भी बिजली बकाएदार हैं उनको चेतावनी देकर उनके बिजली कनेक्शन को काटा है। क्योंकि बिल काफी लंबा बकाया था। हम लोगों को ऊपर से आदेश था कि लंबे बकाएदारों का कनेक्शन काट दिया जाए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विपुल नारंग बने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी फिरोजपुर के पैटर्न

Mon Jan 20 , 2025
(पंजाब)फिरोजपुर 20 जनवरी {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= जाने माने वरिष्ठ समाज सेवक श्री विपुल नारंग इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी फिरोजपुर के पैटर्न बन गए हैं। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा जारी सर्टिफिकेट से उनको श्रीमती दीप शिखा शर्मा, डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर की ओर से सम्मानित किया गया। सम्मानित करने […]

You May Like

advertisement