सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन आरटीओ प्रशासन ने जानकारी से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन आरटीओ प्रशासन ने जानकारी से किया इनकार

आजमगढ़।ऑटो चालक व ई-रिक्शा चालक समिति उत्तर प्रदेश आरटीओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन। संगठन अध्यक्ष कृपाशंकर पाठक ने बताया सुप्रीम कोर्ट की अवहेलना
और पुलिसिया उत्पीड़न से तंग ऑटो रिक्शा व ई-रिक्शा चालक समिति उत्तर प्रदेश ने आरटीओ ऑफिस पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नामित आरटीओ को ज्ञापन देते हुए अध्यक्ष कृपा शंकर पाठक ने बताया कि आए दिन प्रशासन द्वारा तमाम अनर्गल आरोपों में ऑटो चालकों का भारी भरकम चालान किया जा रहा है। व सुप्रीम कोर्ट द्वारा डीजल एवं पेट्रोल गाड़ियों का परमिट बढ़ाकर 20 साल कर दिया गया उसके बावजूद आदेशों का उलंघन करते हुए परिवहन विभाग द्वारा इसे लागू नहीं किया जा रहा ऐसी तमाम समस्याओं से ऑटो रिक्शा चालकों को उत्पीड़न का शिकार होना पड़ रहा है। अध्यक्ष कृपा शंकर पाठक ने बताया सुप्रीम कोर्ट के आदेश डीजल गाड़ियों की 20 साल की अवधि मीडिया व चैनलों पर प्रकाशित व प्रसारण भी किया गया लेकिन बड़े दुर्भाग्य की बात है कि हमारे जिले के आरटीओ द्वारा यह कहा जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की जानकारी हमें है ही नहीं संगठन ने मांग की है कि उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार ऑटो रिक्शा चालकों की 20 वर्ष की परमिट बनाई जाए और एक ही परमिट पूरे जनपद के लिए जारी किया जाए। परमिट पर लगा प्रतिमाह विलंब शुल्क समाप्त किया जाए। पुरानी गाड़ियों जो चलन में नहीं है उनके मालिकों पर अनैतिक रूप से टैक्स लगाकर दोहन न किया जाए। यदि इसके बाद भी हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो हम ऑटो रिक्शा चालक जगह जगह चक्काजाम को बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी परिवहन व शासन प्रशासन की होगी। इस दौरान महामंत्री छोटेलाल, संगठन मंत्री शाहिद अहमद, अरविंद सिंह, कैलाश यादव, वीरेंद्र यादव, मुकेश श्रीवास्तव, रमेश, महेंद्र, रामवतार, गोवर्धन, सोनू, अबरार विंध्याचल शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाने के विरोध में आमरण अनशन की किया मांग भाजपा संयोजक अरविंद गुप्ता

Wed Nov 5 , 2025
थाने के विरोध में आमरण अनशन की किया मांग भाजपा संयोजक अरविंद गुप्ता आजमगढ़। बिलरियागंज थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग कों लेकर को जिलाधिकारी कार्यालय सोमवार को पहुंचे भाजपा नमामि गंगे सह संयोजक अरविंद गुप्ता ने जिला मुख्यालय स्थित अम्बेडकर पार्क में 10 नवंबर से अनिश्चित कालीन क्रमिक अनशन […]

You May Like

advertisement