आजमगढ़ में बारात के दौरान डांस विवाद से हिंसा भड़क उठी, पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, थाना प्रभारी समेत 4 घायल

आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के बर्रा गांव में तीन दिन पहले बारात के दौरान डीजे पर डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद शुक्रवार को हिंसक संघर्ष में तब्दील हो गया। जौनपुर जिले के आनापुर चकवा बाजार से इनोवा वाहन में आ रहे एक पक्ष पर हमला किया गया, जिसमें वाहन का शीशा तोड़कर जान से मारने की धमकी दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर ग्रामीणों ने जमकर ईंट-पत्थर चलाकर हमला कर दिया। इस हिंसा में थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह समेत चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद डीआईजी सुनील कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों का हालचाल लेने पहुंचे।

स्थिति नियंत्रण में लेने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात कर लगभग 60 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। क्षेत्राधिकारी भूपेश कुमार पांडे मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रहे हैं।

यह घटना जिले में हाल ही में पुलिस पर हुए हमलों की श्रृंखला में एक और गंभीर वारदात है। इससे पहले तरवा थाना क्षेत्र में पुलिस कस्टडी में दलित युवक की मौत के बाद भी ग्रामीणों ने हिंसा की थी, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। जिले के वरिष्ठ अधिकारी अब तक इस मामले पर बयान देने से परहेज कर रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बताया थाना बरदह क्षेत्रान्तर्गत एक शादी समारोह में डीजे बजाने की बात को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस, पुलिस बल पर पथराव, थाना प्रभारी सहित 05 पुलिस कर्मियों को आयी चोंटे, #SSPAZH ने किया घटना स्थल का किया निरीक्षण, आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज, कई आरोपियों को पुलिस हिरासत में लिया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना भुता पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध असलाह सहित किया गिरफ्तार

Mon Jun 9 , 2025
थाना भुता पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध असलाह सहित किया गिरफ्तार दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : थाना भुता, बरेली पुलिस टीम द्वारा को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सुमित यादव पुत्र वीरपाल सिंह यादव निवासी ग्राम सोरहा थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत को उदयपुर भट्टे वाले रास्ते से समय […]

You May Like

Breaking News

advertisement