डीडीहाट: एप्पल मैन के रूप में पहचाने जाएंगे विपिन जोशी,

डीडीहाट के एप्पल मैन के रूप में पहचाने जाएंगे __विपिन जोशी
पिथौरागढ़ जिले के छोटे से कस्बे में रहने वाले प्रगतिशील किसान विपिन जोशी जो कि ग्राम काण्डे तोक छनपट्रा, डीडीहाट के प्रगतिशील किसानों की श्रेणी में सर्वोपरि हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से विषम भौगोलिक परिस्थिति में सेब का उत्पादन कर पहाड़ में रहने वाले लोगों के लिए एक मिसाल कायम की है विपिन जोशी द्वारा बताया गया की विगत वर्ष अपनी बंजर भूमि पर 350 सेब के वृक्ष लगाए गए जोकि आज 1 वर्ष पश्चात 350 पौधों में से 150 पौधों में सेब की अच्छी पैदावार हो रही है जिसमें संस्था द्वारा पुनः निरीक्षण कर खराब हुए पौधों का खाली जगह में नये पौधे को आरोपित किया गया जो कि उक्त संस्था द्वारा निशुल्क काश्तकार को उपलब्ध कराए गए वर्तमान कृषि मंत्री माननीय गणेश जोशी द्वारा उसका उद्घाटन किया गया और गणेश जोशी द्वारा बताया गया कि पहाड़ों में भी हिमाचल की तर्ज पर सेब उत्पादन कर किसानों को आत्म निर्भर बनाया जा सकता है! किसानों को उत्तराखंड सरकार द्वारा अनुदान राशि देकर सेब बागान विकसित करने पर सरकार द्वारा जो संभव मदद होगी वह दी जाएगी विपिन जोशी द्वारा बताया गया कि यह सेब पूर्ण रूप से ऑर्गेनिक है ,जिसमें किसी प्रकार का केमिकल का प्रयोग नहीं किया गया है, डीडीहाट क्षेत्र में आने वाले पर्यटक उनके द्वारा विकसित किए गए उच्च हिमालई क्षेत्र में सेव बागान को देखने आते हैं ,और उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हैं ! विपिन जोशी द्वारा बताया गया है कि अगर सरकार हिमाचल की तर्ज पर बागान विकसित करने में सहयोग करें तो उत्तराखंड में हिमाचल की तर्ज में सेब के रूप में बेरोजगारी दूर करने व रोजगार का एक अच्छा साधन हो सकता है वहीं कृषि मंत्री द्वारा बताया गया कि उतराखण्ड में किसानों को सेब बागान विकसित करने में जो भी संभव मदद हो दिलाने का का आश्वासन दिया गया विपिन जोशी द्वारा बताया गया है कि इस कार्य को करने में कृषि विभाग डीडीहाट व समस्त कृषि व हार्टिकल् चर विभागद्वारा पूर्ण सहयोग किया गया( हेमचन्द्र लोहनी )

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<strong>सुख बाई के जीवन में था दुःखों का अंधियारा, कलेक्टर की पहल से आएगी उजियारा</strong>

Tue Jul 12 , 2022
अब गिरवी रखा खेत भी उबार सकेगी और बोएगी फसलजनदर्शन में अनुग्रह राशि 50 हजार रुपए सुखबाई के हाथों में देने के दिए निर्देश  जाजंगीर-चांपा 12 जुलाई 2022/ पति के जीवित रहते सुख बाई की जिंदगी में कभी कोई कमी न थी। परिवार में खुशियां ही खुशियां थी। एक दिन […]

You May Like

advertisement