पुष्पांजलि पत्रिका एवं पंचांग विमोचन पर विप्र सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : ब्राह्मण समाज को समर्पित, पुष्पांजलि पत्रिका के विमोचन कार्यक्रम पर विप्र सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
आर्य समाज मंदिर में कार्यक्रम का शुभारंभ उमेश चंद्र शर्मा, संजीव सारस्वत, सुभाष चंद्र शर्मा, पूनम शुक्ला ने मांँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन करके किया। सर्वप्रथम सुमनलता शर्मा व मुकेश दीक्षित ने भजन की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की शुरुआत कराई।
इस अवसर पर आध्यात्मिक पंचांग पुष्पांजलि का विमोचन, नवीन प्रकाश शर्मा, के के मिश्रा,अमित शुक्ला, वीकेश शर्मा, सत्येन्द्र शुक्ला, बबीता शर्मा,प्रदीप शुक्ला, विशेष शर्मा, संजीव शुक्ला, राजकुमार शर्मा, प्रभाकर शुक्ला आदि के करकमलों द्वारा पुष्प वर्षा के साथ किया गया, साथ ही कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया, जिसमें रामपुर से आए गीतकार शिव कुमार चंदन, पंजाब के फगवाड़ा से आए मनोज फगवाड़वी, चंदौसी से आए शिवदत्त शर्मा संदल, हाथरस से आए रंजीत शर्मा रंग, वरिष्ठ कवि सुभाष चंद्र शर्मा आदि ने अपनी कविताएंँ प्रस्तुत कीं। पुष्पांजलि नामक इस पंचांग एवं पत्रिका का संपादन पंवासा निवासी वरिष्ठ साहित्यकार ज्ञान प्रकाश उपाध्याय एवं सम्भल के व्यंग्य कवि अतुल कुमार शर्मा द्वारा किया गया है। पत्रिका के प्रधान संपादक ज्ञान प्रकाश उपाध्याय ने साहित्यकारों एवं वरिष्ठ गणमान्य विप्रजनों को स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंटकर, फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर रेखा शर्मा,के के शर्मा, अवधेश शर्मा एडवोकेट, प्रदीप शुक्ला, शबनम शर्मा, कृष्णा शर्मा, जाह्नवी शर्मा, वीकेश शर्मा, रंजीत रंग, मीनू शालिनी, ज्योति, चंद्रभान आदि लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश चंद्र शर्मा ने एवं संचालन व्यंग्यकवि अतुल कुमार शर्मा ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आदर्श परिवार से मजबूत समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : डा.अरुण कुमार

Mon May 18 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में विश्व परिवार दिवस के अवसर पर परिवार मिलन समारोह का आयोजन रविवार को रोटरी भवन में हुआ।जिसमें 50 से भी ज्यादा परिवारों का मिलन हुआ। सभी अपने अनुभव शेयर किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन मंत्री डा.अरुण […]

You May Like

advertisement