विस अध्यक्ष कल्याण ने गठित की कार्य सलाहकार समिति

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

चंडीगढ़, 2 मार्च :
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने 7 मार्च से शुरू होने वाले बजट सत्र के लिए कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) का गठन किया है। विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण इस समिति के पदेन अध्यक्ष होंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह, ऊर्जा मंत्री अनिल विज, संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण और अंत्योदय (एस.ई.डब्लू.ए) विभागों के मंत्री कृष्ण कुमार, विधायक भूपेंद्र सिंह हूड्डा और गीता भुक्कल इस समिति के सदस्य होंगे। हरियाणा विधान सभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, विधायक सावित्री जिंदल और अर्जुन चौटाला को बतौर विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किया गया है।
समिति की बैठक 6 मार्च को शाम 4 बजे विधानसभा सचिवालय स्थित विस अध्यक्ष के कार्यालय में होगी। इस बैठक में समिति द्वारा बजट सत्र संबंधी सभी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भगवान भोलेनाथ की पूजा का रंगभरी एकादशी पर विशेष महत्व है : महंत जगन्नाथ पुरी

Mon Mar 3 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। भगवान शिव शंकर मां पार्वती को रंगभरी एकादशी के दिन पहली बार काशी में लेकर आए थे। कुरुक्षेत्र, 2 मार्च : फाल्गुन महीने की रंगभरी एकादशी का विशेष महत्व है। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि रंगभरी एकादशी […]

You May Like

advertisement