विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की शुभकामनाएं दी

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की शुभकामनाएं दी।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

चंडीगढ़, 27 फरवरी :
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर वीरवार को प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार समाज की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। कल्याण ने युवाओं से आग्रह किया कि वे विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाएं और अनुसंधान में सक्रिय भागीदारी निभाएं, जिससे हरियाणा और देश का भविष्य उज्ज्वल हो सके। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी को देश के महान वैज्ञानिक डॉ. सी.वी. रमन की स्मृति में मनाया जाता है।
कल्याण ने कहा कि यह दिन न केवल विज्ञान के प्रति हमारे समर्पण को दर्शाता है, बल्कि समाज के विकास में विज्ञान की भूमिका को भी रेखांकित करता है। हमारे वैज्ञानिकों ने चिकित्सा, अंतरिक्ष, पर्यावरण, कृषि और डिजिटल तकनीक जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज, हमें विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देने, युवाओं को विज्ञान के प्रति प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्र प्रेम मंच ने मोहन लाल धर्माचार्य को किया सम्मानित

Thu Feb 27 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र, 27 फरवरी : महर्षि दयानंद सेवा सदन कुरुक्षेत्र के प्रांगण में आर्य समाज के 150वें स्थापना वर्ष एवं महाशिवरात्रि पर्व समापन समारोह में राष्ट्र प्रेम मंच के संयोजक विजय सैनी एवं सदस्यों द्वारा मोहन लाल धर्माचार्य को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य वक्ता डॉ. […]

You May Like

Breaking News

advertisement