सलोन रायबरेली -सलोन कस्बे में रविवार को जय बोलबम काँवरिया सेवा ट्रस्ट के द्वारा विशाल कांवड़ यात्रा

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

सलोन रायबरेली -सलोन कस्बे में रविवार को जय बोलबम काँवरिया सेवा ट्रस्ट के द्वारा विशाल कांवड़ यात्रा गाजे बाजे

के साथ धूमधाम के साथ निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। कांवड यात्रा में वाहनों पर सवार कांवडिए बम-बम भोले के जयकारों के साथ अबीर गुलाल उड़ा रहे थे। कुछ कांवड़िए भक्ति गीतों पर नृत्य भी कर रहे थे। यात्रा में लोग तिरंगा भी लहरा रहे थे। कांवड़ यात्रा को देखने के लिए बाजार में सड़क के दोनों ओर जगह-जगह महिलाओं, पुरुषों व बच्चों की भीड़ लगी रही। जगह- जगह कांवड़ यात्रा पर पुष्पों की वर्षा की गई। सलोन के राधा नगर से  कांवडियां जैसे ही कस्बे की सीमा में प्रवेश किया। लोगों ने अबीर गुलाल उड़ाकर उनका स्वागत किया। बम-बम भोले के जयकारे लगाए। कांवड़ यात्रा मे राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश पटेल ने बताया की कावर यात्रा 27 तारीख को सलोंन से निकलकर गोकना घाट से जल भरकर शिव शक्ति श्रद्धा मंदिर गोपालपुर साहबगंज में जल अभिषेक करके वापसी करेंगे वही रमेश पटेल ने बताया कि लगभग डेढ़ हजार से अधिक भक्त लोग इस कावड़ यात्रा में शामिल होंगे कावड़ यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र झांकियां रही जिसमें हर व्यक्ति को अपने ओर आकर्षित किया

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समाजवादी को बताया नकली पीडीए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर

Sun Jul 27 , 2025
आजमगढ़।मुबारकपुर पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर बोले प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चल रहा पिछड़ों का स्वर्ण काल। वहीं पीडीए को लेकर सपा पर जमकर साधा निशाना, कहा जब पैदल हुए तो याद आ रहा पीडीए। रविवार को मुबारकपुर के अमीलो में प्रजापति समाज के तत्वाधान में धृष्टदुमन प्रजापति के […]

You May Like

advertisement