व्यक्तिगत कारोबार के लिए बैंकों से 3 लाख रुपये तक के ऋण दिलाने की योजना शुरू : विश्राम कुमार मीणा

कुरुक्षेत्र, (संजीव कुमारी) 3 फरवरी : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा विधवा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए व्यक्तिगत कारोबार स्थापित करने के लिए बैंकों के माध्यम से 3 लाख रुपये तक के ऋण दिलवाने की योजना शुरू की है, जिला कुरुक्षेत्र के लिए 40 केसों का लक्ष्य रखा गया है। स्कीम के अन्तर्गत जिन महिलाओं की वार्षिक आय 3 लाख रुपये तक तथा आयु 18 से 60 वर्ष है इस स्कीम की पात्र होगी। उन्होंने कहा कि पात्र को कुल ऋण का 10 प्रतिशत हिस्सा महिला को स्वयं वहन करना होगा तथा शेष राशि बैंकों के माध्यम से दी जाएगी। बैंक ऋण के ऊपर लगे ब्याज की प्रतिपूर्ति हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा सब्सिडी के रूप में अदा की जाएगी। इसकी अधिकतम सीमा 50,000/-रुपये व अवधि 3 वर्ष जो भी पहले होगी।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि विभिन्न क्रियाकलापों के लिए जैसे कि बुटीक, सिलाई-कढ़ाई, आटो, ई-रिक्शा, मसाला/आचार इकाइयों/ खाद्य प्रसंस्करण, कैरी बैग का निर्माण, बेकरी, रेडीमेंट्स गारमेंट्स, कंप्यूटर जांच वर्क्स इत्यादि तथा अन्य किसी भी कार्य जिसको महिलाएं करने में सक्षम हो उन सभी कार्यों को ऋण देने से पूर्व ट्रेनिंग भी करवाई जाएगी, ताकि महिला को अपने कारोबार या लघु उद्योग स्थापित करने में कार्य कुशलता की कमी महसूस न हो।
उन्होंने कहा कि इच्छुक महिलाएं इस बारे में अधिक जानकारी के लिये निगम के जिला कार्यालय हरियाणा महिला विकास निगम, कोठी न0 465/5, मदानो वाली गली कुरुक्षेत्र फोन नंबर 01744-223658 पर संपर्क कर सकते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मनरेगा बचाओ” संग्राम के तहत कांग्रेस ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

Wed Feb 4 , 2026
केंद्र सरकार मनरेगा को धीरे-धीरे कमजोर करने का कर रही है काम : मेवा सिंह।मोदी सरकार को गांव के लोग नहीं बल्कि अडानी अंबानी चाहिए: अशोक अरोड़ा। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 3 फरवरी : जिले में कांग्रेस पार्टी द्वारा “मनरेगा बचाओ” संग्राम के तहत जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।विरोध प्रदर्शन की […]

You May Like

advertisement