
(पंजाब) फिरोजपुर 28 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की ओर से सीता नवमी के उपलक्ष में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री बालाजी वेंकटेशर मंदिर बाजार नंबर 02 शनि मंदिर के पास फिरोजपुर छावनी में सीता नवमी का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें मातृशक्ति किरण गोयल व उनकी टीम ने भगवान राम जी व सीता जी के भजनों का गुणगान किया। इस कार्यक्रम में मातृशक्ति किरण बाला गोयल रमा मित्तल. मीनू बेबी सुनीता संगीता बालाजी मंदिर की समस्त टीम ने भाग लिया।
डॉ रामेश्वर सिंह जी ने सीता माता के जीवन के बारे में विस्तार से बताया
विश्व हिंदू परिषद की तरफ से प्रांत मंत्री सुनील दत्त शर्मा जिला अध्यक्ष विजय बहल जिला मंत्री नरेश गोयल बजरंग दल से राहुल धवन पंडित विनोद शर्मा जी भी शामिल हुए। बालाजी मंदिर टीम ने डॉक्टर रामेश्वरम सिंह जी को सम्मानित किया।

