शहर व कैंट विधानसभाओं में बी एल ओ द्वारा जारी ए. एस. डी. सूचियां प्राप्ति हेतु किया दौरा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : महानगर कांग्रेस कमेटी, बरेली के पदाधिकारियों ने आज अध्यक्ष दिनेश दददा एड. के नेतृत्व में शहर व कैंट विधानसभाओं के अनेकों पोलिंग स्टेशनों पर बी. एल. ओ. से भेंट की,साथ ही कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व में नियुक्त वूथ लेवल एजेंटों ने (ए एस डी) अनुपस्थित, स्थानांतरित एवं मृतक सूचियां प्राप्त की और जहां कहीं बी.एल.ए नहीं पहुंच पाए वहां अनेकों जगह स्वयं बी. एल. ए. ‘1’ एवं शहर और कैंट विधानसभा समन्वयक डॉ. हरीश गंगवार ने सूचियां ग्रहण की, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत हटाए गए (ए एस डी) अनुपस्थित, स्थानांतरित, एवं मृतक मतदाताओं की सूचियों के अनुरूप पार्टी द्वारा नियुक्त बी. एल. ए. व पदाधिकारीगण मोहल्लों में जाकर जानकारी जुटाने का प्रयास कर सके और सूची से हटाए गए वैध मतदाताओं का नाम पुनः मतदाता सूची में जुड़वाया जा सके और कोई भी वैध मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित ना रह सके और बी.एल.ओ.की मदद हो सके।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ पार्टी द्वारा नियुक्त बी.एल.ए प्रभारी सर्व श्री जहीरूद्दीन मुन्ना- कांग्रेस पार्षद, महेश पंडित पूर्व पार्षद, तीरथ मधुकर, प्रवीण मिश्रा, आशीष रुस्तम, डॉ. सरताज हुसैन, इरफान कुरैशी, विनोद कुमार, मनोज कुमार घोष, सोहनलाल, जितेंद्र बाबू एवं सतीश चंद्रा आदि अनेकों कार्यकर्ता अलग-अलग बूथों पर उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एफपीओ, सहकारी समितियों व कृषकों को ऑयल एक्स्ट्रैक्शन यूनिट लगाने का सुनहरा अवसर

Mon Jan 5 , 2026
एफपीओ, सहकारी समितियों व कृषकों को ऑयल एक्स्ट्रैक्शन यूनिट लगाने का सुनहरा अवसर बदायूँ : 04 जनवरी। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल मिशन ऑन एडिबिल ऑयल (आयल सीड्स) वर्ष 2025-26 योजनान्तर्गत कृषि विभाग के पोर्टल […]

You May Like

Breaking News

advertisement