जांजगीर-चाम्पा जिले के प्रभारी सचिव श्री धनंजय देवांगन का दौरा कार्यक्रम

जांजगीर चांपा 01/06/ 2022/ छत्तीसगढ़ शासन के गृह एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा जांजगीर-चाम्पा जिले के प्रभारी सचिव श्री धनंजय देवांगन 2 से 5 जून 2022 तक जिले के भ्रमण पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे 02 जून को सायं 6 बजे रायपुर से जांजगीर पहुंचेंगे। प्रभारी सचिव 3 जून को प्रातः 11 बजे से 11.30 बजे तक कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ, एवं डीएफओ से जिला के शासकीय योजना व कार्यक्रम के संबंध में चर्चा करेंगे। वे प्रातः 11.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक विभागीय अधिकारियों के साथ शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे। वे दोपहर 2.30 बजे से सायं 6 बजे तक विकास कार्याे का अवलोकन करेंगे।
प्रभारी सचिव श्री देवांगन 4 जून को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक विकासखंड सक्ती एवं मालखरौदा के विकास कार्यों का अवलोकन करेंगे। दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक विकासखंड जैजैपुर के विकास कार्यों का अवलोकन करेंगे और रात्रि विश्राम जांजगीर सर्किट हाउस में करेंगे। श्री देवांगन 5 जून को प्रातः 10 बजे जांजगीर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खरीफ वर्ष 2022 - फसल पंजीयन हेतु कृषकों से आवेदन 8 जून से आमंत्रित

Wed Jun 1 , 2022
जांजगीर-चांपा 01 /06/ 2022/ खरीफ वर्ष 2022 में फसल पंजीयन होना है। कोरोना (covid -19) महामारी संक्रमण को ध्यान रखते हुए संक्रमण रोकथाम नियमों का पालन करते हुए, खरीफ वर्ष 2022 में कृषकों का फसल पंजीयन किया जाना प्रस्तावित है। निर्धारित तिथि पर कृषक अपना दस्तावेज स्वयं प्रस्तुत कर पंजीयन […]

You May Like

Breaking News

advertisement