याद रहेगा समाजसेवी सुमित जैन का योगदान : विवेक मुनि

याद रहेगा समाजसेवी सुमित जैन का योगदान : विवेक मुनि।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

नई दिल्ली 6 जून : दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थित अग्रसेन भवन में आज प्रातः दिवंगत सुमित जैन की आत्मा को शांति हेतु उठावनी की रसम आयोजित की गई। जिसमें आचार्य सुशील मुनि जी के शिष्य विवेक मुनि ने नमोकार मंत्र एवं गायत्री मंत्र का उपचार कर स्व० सुमित जैन की आत्मा की शांति की प्रार्थना भी की। विवेक मुनि ने बताया की मृत्यु एक अटल सत्य है, सुमित जैन की इतनी कम उम्र में मृत्यु न केवल जैन परिवार बल्कि रोहिणी के वैश्य समाज के लिए क्षति है। सुमित द्वारा किए गए सामाजिक उत्थान के कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर शोकाकुल परिवार द्वारा उठावनी रसम की गई।
सुमित जैन की मृत्यु लंबे समय से चल रही बीमारी के कारण 5 जून 2022 रविवार को दिल्ली के आईएलबीएस हस्पताल में हो गई थी।
बता दें की स्व० सुमित जैन दिल्ली के जैन बंधु ग्रुप के डायरेक्टर और एक समाजसेवी भी थे। उनके द्वारा दिल्ली प्रदेश में अनेकों जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। वे लंबे अरसे से उन्नत भारत संगठन से भी जुड़े रहे हैं। उनके पिता श्री सुरेश कुमार जैन श्री अग्रसेन धाम कुंडली, आचार्य सुशील मुनि मिशन, यूनिवर्सल अहिंसा फाउंडेशन, उन्नत भारत संगठन ट्रस्ट जैसी अनेकों संस्थाओं में कार्यरत हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मृतक दिखा वरासत दूसरे के नाम दर्ज करने के मामले में सीडीओ ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए

Mon Jun 6 , 2022
अयोध्या:———- मृतक दिखा वरासत दूसरे के नाम दर्ज करने के मामले में सीडीओ ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए*मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या( मृतक दिखा वरासत दूसरे के नाम दर्ज करने के मामले में सीडीओ ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए!)अयोध्या, तहसील सोहावल के कर्मचारियों की करतूत समाधान […]

You May Like

Breaking News

advertisement