
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877
छतरपुर (पलामू) 30 मई : हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आइडियल पत्रकार संगठन की छतरपुर अनुमंडलीय इकाई द्वारा शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता छतरपुर के वरिष्ठ पत्रकार गौरी शंकर सिंह उर्फ बुद्धिनारायण सिंह ने की, जबकि संचालन उमेश कुमार भारती ने किया। कार्यक्रम का नेतृत्व अनुमंडलीय अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर संघटन के मुख्य राष्ट्रीय सलाहकार संजय पांडेय, जिला अध्यक्ष अजीत पाठक, अतिथि कमलकांत जी सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं पत्रकार उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए अजीत पाठक ने कहा कि पत्रकारिता आज चुनौतियों के दौर से गुजर रही है, ऐसे समय में पत्रकारों को निष्पक्षता और सच्चाई के साथ खड़ा रहना चाहिए। उन्होंने युवा पत्रकारों से गरीबों, वंचितों और आम लोगों की आवाज बनने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि संजय पांडेय ने पत्रकारों की सुरक्षा को प्रमुख मुद्दा बताते हुए संगठन को मजबूत बनाने और छतरपुर में संगठन के स्थायी कार्यालय की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं कमलकांत जी ने पत्रकारों को निरंतर अध्ययन और लेखन की आदत विकसित करने की सलाह देते हुए कहा कि “खूब लिखो, खूब पढ़ो” ही पत्रकारिता की सफलता का मूल मंत्र है।
अनुमंडलीय अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और संगठन की मजबूती को लेकर अपने विचार रखे तथा सभी को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
बैठक के दौरान संगठन का विस्तार भी किया गया। वरिष्ठ पत्रकार गौरी शंकर सिंह उर्फ बुद्धिनारायण सिंह एवं धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह को जिला संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया। वहीं पत्रकार अरविंद अग्रवाल को छतरपुर अनुमंडलीय इकाई का उपाध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर जिला संयुक्त सचिव निरंजन कुमार सिन्हा एवं अनुमंडलीय अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह को पदभार प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया गया।
बैठक में छत्तरपुर प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार रवि,उपाध्यक्ष उमेश भारती, हरिहरगंज से प्रसिद्ध कुमार, राघव पासवान सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने पत्रकारों के हित, सम्मान और सुरक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

