स्वयं सेविकाओं ने सड़क सुरक्षा रैली भी निकाली, राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में स्वयं सेविकाओं को दी गई यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा की जानकारी

स्वयं सेविकाओं ने सड़क सुरक्षा रैली भी निकाली, राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में स्वयं सेविकाओं को दी गई यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा की जानकारी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 30 दिसम्बर : राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में छठे दिन भी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सुबह पहले कार्यक्रम अधिकारी द्वारा योजना निर्धारित की गई तथा उसके उपरांत लक्ष्य गान हुआ। शिविर में स्वयं सेविकाओं को शिक्षिका कविता ने यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा की जानकारी दी। इस अवसर पर सहयोग के लिए शिक्षिका कल्पना भी मौजूद रही। इसी कड़ी में स्वयं सेविकाओं ने सड़क सुरक्षा रैली भी निकाली। प्रधानाचार्य अश्वनी कौशिक ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली में अन्य स्टाफ सदस्यों का भी सहयोग रहा। कार्यक्रम अधिकारी भावना के नेतृत्व में रैली छोटे बाजार से भी होकर निकली। रैली में स्वयं सेविकाओं ने यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक किया। छठे दिन भी स्वयं सेवी छात्राओं ने प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण प्राप्त किया।
रैली में भाग लेती हुई स्वयं सेविकाएं एवं प्राथमिक सहायता की जानकारी लेते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अग्रवाल धर्मशाला में खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन

Fri Dec 30 , 2022
अग्रवाल धर्मशाला में खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राम निवास गर्ग होंगे मुख्य अतिथि।श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष्य में खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन।नव वर्ष 2023 के स्वागत में धार्मिक आयोजन।   कुरुक्षेत्र, […]

You May Like

advertisement