सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया का मतदाता जागरूकता अभियान निरंतर जारी

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

भीषण गर्मी को देखते हुए कार्यक्रम में लोगों को ग्लूकोज डी के पैक वितरित किया गए।

कुरुक्षेत्र, 23 मई : सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया द्वारा कुरुक्षेत्र जिला के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों मे निरंतर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वीरवार को भी करीब आधा दर्जन गांवों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने विशेषकर महिला मतदाताओ को जागरूक करते हुए कहा कि भारत का लोकतंत्र विश्व के लिए मिसाल है। यहां के लोकतंत्र की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें लोगों की, लोगों के लिए तथा लोगों के द्वारा सरकार चुनी जाती है। लोकतंत्र के इस महापर्व के महायज्ञ में हमें अपने मत के रूप में आहुति जरूर से जरूर डालनी चाहिए। मित्तल ने कहा कि मतदान करने की शपथ लेना आपके लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रतिबद्धता है। वोट देने की शपथ या संकल्प लेकर आप लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भूमिका की पुष्टि कर रहे हैं। सेवा ट्रस्ट की महिला वालंटियर पूजा सैनी ने कहा कि लोकतंत्र प्रणाली में जनता सर्वाेपरि होती है और एक-एक वोट का बड़ा महत्व होता है। उन्होंने मतदाताओं से आह्वान करते हुए कहा कि मतदान करना उन का अधिकार है। खंड कोआर्डिनेटर विजय पंघाल ने सभी मतदाताओं से अपील की कि लोकतंत्र के महोत्सव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें और ज्यादा से ज्यादा मतदान कर देश की प्रगति और विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया द्वारा भयंकर गर्मी को देखते हुए अपनी को स्पांसर डाबर इंडिया के सहयोग से सभी को ग्लूकोज डी के पैक वितरित किया गए। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की वॉलंटियर स्नेहा मित्तल, प्रीति, महक, निशा, कृष्णा, जयंती, शकुंतला, रजनी, रेखा, कोमल इत्यादि भी मौजूद रहे।
जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर मौजूद लोग।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में सर्वकल्याण की भावना से बुद्ध पूर्णिमा का हुआ पूजन

Thu May 23 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, भगवान शिव व माता पार्वती का हुआ अभिषेक। कुरुक्षेत्र, 23 मई : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य संतों […]

You May Like

advertisement