शिवरीनारायण में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) का किया गया आयोजन

जांजगीर-चांपा 06 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में नगर पंचायत शिवरीनारायण के सांस्कृतिक भवन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) का आयोजन किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में महिला सम्मेलन एवं मतदान शपथ का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मतदाता एप्प के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बताया गया कि 17 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति मतदाता सूची में अपना पंजीकरण करा सकते है। मतदान के प्रति जन जागरूकता लाने पर जोर दिया गया, मतदान के अधिकार के महत्व को बताया गया। श्री पंकज शुक्ला परियोजना अधिकारी नवागढ़ द्वारा उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को मतदान शपथ दिलाया गया। किशोरी बालिकाओं में रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से मतदान हेतु जन जागरूकता लाने का प्रयास किया गया। पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, किशोरी बालिकाओं के द्वारा मतदान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर मतदान के प्रति जागरूकता लाने प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार शिवरीनारायण श्री अश्वनी चंद्रा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत शिवरीनारायण सुश्री संध्या वर्मा, प्रोफेसर कौशिक, सेक्टर पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, किशोरी बालिकाएं लगभग 300 की संख्या में उपस्थित हुई।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधानसभा आम निर्वाचन 2023 -आदर्श आचरण संहिता के अनुपालन तथा संपत्ति विरूपण, सुविधा एप्लीकेशन के संबंध में प्रशिक्षण 06 अक्टूबर को

Fri Oct 6 , 2023
 जांजगीर-चांपा 06 अक्टूबर 2023/ आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 प्रयोजनार्थ आदर्श आचरण संहिता के अनुपालन तथा संपत्ति विरूपण, सुविधा एप्लीकेशन के संबंध में प्रशिक्षण 06 अक्टूबर 2023 को दोपहर 12.00 बजे जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधितों को प्रशिक्षण में उपस्थिति […]

You May Like

advertisement