मतदाता ध्यान दें- जिले में एसआईआर शुरू, बीएलओ पहुंच रहे घर-घर 4 दिसम्बर तक भरे जाएंगे फार्म

कोरिया 07 नवम्बर 2025/ जिले के बैकुंठपुर एवं सोनहत विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान 04 नवंबर 2025 से प्रारंभ हो गया है। जिले भर के सभी मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) वितरित किए जा रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने इस एसआईआर के तहत पुनरीक्षण के लिए 1 जनवरी 2026 की तिथि को अर्हता तिथि निर्धारित किया है। नागरिकों को अपने फॉर्म भरने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। 4 नवंबर 2025 से 4 दिसम्बर 2025 तक ये गणना प्रपत्र भरे जाएंगे।

बैकुंठपुर तथा सोनहत तहसील के विभिन्न गांवों में बीएलओ के माध्यम एसआईआर प्रपत्र वितरण कर रहे हैं, बीएलओ के द्वारा प्रपत्र भरने में मदद भी कर रहे हैं।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से इस एसआईआर में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे मतदाता सूची में अपने नाम का सत्यापन अवश्य कराएं। यह विशेष पुनरीक्षण अभियान मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित किया जा रहा है।

फॉर्म भरने की प्रक्रिया और सहायता
नागरिक एसआईआर के लिए दो तरीकों से गणना प्रपत्र जमा कर सकते हैं। वे अपने मतदान केंद्र के बूथ लेवल अधिकारी के माध्यम से ऑफलाइन गणना प्रपत्र भरकर जमा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, मतदाता अपने मोबाइल फोन पर ईसीआईनेट ऐप (ECINET App) डाउनलोड करके या voters.eci.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन भी गणना प्रपत्र भर सकते हैं।

फॉर्म भरने में किसी भी तरह की कठिनाई होने पर मतदाताओं की सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 1950 उपलब्ध है। मतदाता अपने बूथ लेवल अधिकारी से भी सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। एक और सुविधा के रूप में, मतदाता ECINET मोबाइल ऐप से ‘बुक ए काल विथ बीएलओ’ के माध्यम से अपने बूथ लेवल अधिकारी से सीधे तौर पर संपर्क करने के लिए अनुरोध कर सकते हैं। मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म भरने में कोई परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए जिला एवं तहसील स्तर पर हेल्प डेस्क एवं आईटी डेस्क भी स्थापित किए गए हैं। इन डेस्क पर कार्यालयीन समय पर अधिकारी-कर्मचारी मतदाताओं की सहायता के लिए उपस्थित रहते हैं।

जिले में एसआईआर के तहत 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक गणना प्रपत्र भरे जाएंगे। इसके बाद, 9 दिसंबर 2025 को मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। मतदाता सूची के मसौदे पर 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक दावा- आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।सुनवाई और सत्यापन करके 9 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक इन दावा-आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। अंत में, 7 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जन-जागरूकता ही कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय” – सीएमओ

Fri Nov 7 , 2025
राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण और जीवनशैली में सुधार ही इस गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने तंबाकू, गुटखा और सिगरेट की बढ़ती खपत पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा […]

You May Like

advertisement