जगदलपुर के 21 परीक्षा केन्द्रों में 15 जून को होगी व्यापमं की सहायक विकास विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा

जगदलपुर 10 जून 2025/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 15 जून 2025 को सहायक विकास विस्तार अधिकारी की भर्ती परीक्षा प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 12.15 बजे तक जगदलपुर के 21 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। जिसके तहत केन्द्र क्रमांक 17001 शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज धरमपुरा नम्बर 02 जगदलपुर, केन्द्र क्रमांक 17002 सक्सेस काॅनवेंट हायर सेकण्डरी स्कूल दीनदयाल उपाध्याय वार्ड-19 जगदलपुर, केन्द्र क्रमांक 17003 शासकीय दन्तेश्वरी पीजी महिला महाविद्यालय शांति नगर जगदलपुर, केन्द्र क्रमांक 17004 शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल जगदलपुर क्रमांक-1, केन्द्र क्रमांक 17005 शासकीय बहुउद्देशीय हायर सेकेण्डरी स्कूल जगदलपुर, केन्द्र क्रमांक 17006 शासकीय कन्या हायर सेकण्डी स्कूल क्रमांक-02 राजेन्द्र नगर वार्ड गीदम रोड जगदलपुर, केन्द्र क्रमांक 17007 स्वामी आत्मानंद एक्सीलेंट इंग्लिश मीडियम शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल धरमपुरा स्पोर्ट्र्स काम्पलेक्स धरमपुरा जगदलपुर, केन्द्र क्रमांक 17008 स्वामी आत्मानंद एक्सीलेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल अग्रसेन चैक संजय मार्केट रोड जगदलपुर, केन्द्र क्रमांक 17009 स्वामी आत्मानंद एक्सीलेंट हिन्दी मीडियम शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल रेल्वे काॅलोनी जगदलपुर, केन्द्र क्रमांक 17010 धरमु माहरा शासकीय महिला पाॅलिटेक्निक धरमपुरा-2 जगदलपुर, केन्द्र क्रमांक 17011 शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल भगत सिंह सिविल लाईन पथरागुड़ा लालबाग के पास जगदलपुर, केन्द्र क्रमांक 17012 बाल विहार हायर सेकण्डरी स्कूल बालाजी वार्ड जगदलपुर, केन्द्र क्रमांक 17013 निर्मल हायर सेकण्डरी स्कूल लालबाग जगदलपुर, केन्द्र क्रमांक 17014 शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल आसना तहसील जगदलपुर, केन्द्र क्रमांक 17015 श्री वेदमाता गायत्री शिक्षा महाविद्यालय कंगोली सरस्वती शिशु मंदिर परिसर कंगोली जगदलपुर, केन्द्र क्रमांक 17016 विद्या ज्योति हायर सेकण्डरी स्कूल दंतेश्वरी वार्ड, गीदम रोड जगदलपुर, 17017 श्री विद्यापती एकेडमी बहादुरगुड़ा जगदलपुर, केन्द्र क्रमांक 17018 शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल पोटानार, तहसील तोकापाल, 17019 क्राईस्ट काॅलेज राजेन्द्र नगर गीदम रोड जगदलपुर, केन्द्र क्रमांक 17020 शासकीय हाई स्कूल पनारापारा जगदलपुर और केन्द्र क्रमांक 17021 शहीद गुण्डाधूर काॅलेज कृषि एवं अनुसंधान केंद्र कुम्हरावण्ड जगदलपुर शासकीय पर उक्त भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।

  उपरोक्त परीक्षा में समस्त परीक्षार्थियों को वर्तमान वर्ष का प्रवेश पत्र लेकर आना अनिवार्य है। परीक्षा के सफल संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री मायानन्द चन्द्रा मोबाइल नंबर 99267-59295 को नोडल अधिकारी और प्राचार्य शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धरमपुरा जगदलपुर डॉ. अनिल श्रीवास्तव मोबाइल नंबर 98274-91253 को समन्वयक एवं सहायक प्राध्यापक शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धरमपुरा जगदलपुर डॉ. अजय सिंह ठाकुर मोबाइल नंबर 70009-74126 को सहायक समन्वयक नियुक्त किया गया है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाईबैकुंठपुर एवं सोनहत ब्लॉक में दो अवैध क्लीनिक सील, एक पर कारण बताओ नोटिस जारी

Tue Jun 10 , 2025
कोरिया, 10 जून 2025। छत्तीसगढ़ राज्य नर्सिंग होम एक्ट 2013 के तहत अवैध रूप से चिकित्सा कर रहे झोलाछाप चिकित्सकों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी, संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. अनिल शुक्ला (अंबिकापुर, सरगुजा) के निर्देश पर एवं मुख्य […]

You May Like

advertisement