उतराखंड: हेलीकॉप्टर के इंतजार में महिला ने खेत मे ही बच्चे को जन्म दिया,नवजात की मौत,

धारचूला/पिथौरागढ़:  मुनस्यारी की ग्राम पंचायत पातों में हेलिकॉप्टर के इंतजार में एक गर्भवती ने खेत में बच्चे को जन्म दे दिया। करीब दो घंटे बाद हेलिकॉप्टर मेडिकल टीम के साथ पहुंचा। जांच के बाद टीम ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद हेलिकॉप्टर महिला को लेकर पिथौरागढ़ अस्पताल पहुंचा, जहां महिला का इलाज चल रहा है। परिजन और जिला पंचायत सदस्य के मुताबिक करीब दो घंटे देरी से हेली पहुंचा।

मुनस्यारी ब्लॉक के पातों गांव निवासी लक्ष्मी देवी (25) पत्नी श्याम सिंह दरियाल को शनिवार को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। इस पर लोगों ने विधायक को फोन पर मामले की जानकारी दी। विधायक हरीश धामी ने प्रशासन को फोन किया जिसके बाद हेलिकॉप्टर को पातों गांव भेजा गया। हेली सेवा के इंतजार में महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। इस दौरान महिला ने खेत में बच्चे को जन्म दे दिया। वहां मौजूद आशा कार्यकर्ता खीला देवी ने बताया कि गर्भ में बच्चा उल्टा फंस गया था जिसे बड़ी मुश्किल से निकाला गया। करीब दो घंटे बाद हेलिकॉप्टर मेडिकल टीम के साथ मौके पर पहुंचा। जांच के बाद टीम ने मौके पर नवजात को मृत करार दे दिया।

फिर हेली से महिला को पिथौरागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। महिला की हालत में अब सुधार है। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया का कहना है कि अगर हेली सेवा समय से मिल जाती तो नवजात को बचाया जा सकता था।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरिद्वार: कांवड़ यात्रा में दिखी अयोध्या के "राम मंदिर" की झलक, हुई फूलों की वर्षा,

Sun Jul 17 , 2022
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार (Haridwar) में कांवड़ मेले में आस्था के अनूठे रंग देखने को मिल रहे हैं। मेले में राम मंदिर (Ram temple) के भव्य मॉडल वाली कांवड़ आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. गुड़गांव (Gurgaon) से कांवड़ियों का एक ग्रुप इस राम मंदिर के मॉडल से बनी कांवड़ […]

You May Like

Breaking News

advertisement