थाना बिलरियागंज
लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 29.01.2022 को वादिनी जनपद नोयडा (उ प्र) द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित सूचना दी कि अवधेश यादव पुत्र पलकधारी यादव सा0 शहाबुद्दीनपुर थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा सेक्टर 59 ममूरा नोएडा उ0प्र0 में शादी का झांसा देकर वर्ष 2020 से लगातार शारीरिक सम्बन्ध बनाने तथा शादी के लिए कहने पर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में दाखिल किया था । के सम्बन्ध में, थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 19/2022 धारा 376/506 भा0द0वि0 अवधेश यादव पुत्र पलकधारी यादव सा0 शहाबुद्दीनपुर थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया था । आज दिनांक 14.07.2022 को अभियुक्त अवधेश यादव उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 14.07.2022 को उ0नि0 आकाश कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अवधेश यादव उपरोक्त को नसीरपुर चौराहे के पास से समय करीब 10.15 बजे हिरासत पुलिस लिया गया। अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
- अवधेश यादव पुत्र पलकधारी यादव सा0 शहाबुद्दीनपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
पंजीकृत अभियोग- - मु0अ0सं0 19/2022 धारा 376/323/504/506 भा0द0वि0 थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तारी स्थान - नसीरपुर चौराहा थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
- उ0नि0 आकाश कुमार बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
- का0 शशि प्रकाश सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।