![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/03/2-3.png)
थाना अतरौलिया
जान से मारने की नीयत से दुकान में आग लगा देने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
वादी मतलू निषाद पुत्र सुख्खू निषाद निवासी ग्राम सेल्हरा पट्टी थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ की चाय नास्ता की दूकान सेल्हरा पट्टी में रोड के बगल स्थित है। उसी में वह चाय पकौड़ा बेचता व रहता है।
दिनांक 15.03.22 की रात पूर्व में हुए विवाद को लेकर अभियुक्त देवानन्द यादव पुत्र चन्द्रशेखर यादव निवासी भोराज पुर कला थाना अतरौलिया आजमगढ ने जान से मारने की नीयत से दुकान में आग लगा दिया। वादी भाग कर बाहर निकला तो देवानन्द यादव गाँव की तरफ भाग रहा था। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 80/22 धारा 436/307 IPC का अभियोग पंजीकृत किया गया था।
आज दिनांक 16.03.22 को उ0नि0 रवीन्द्र प्रताप यादव मय हमराह का0 सत्येन्द्र गुप्ता व का0 चन्द्रेश कुमार के द्वारा अभियुक्त देवानन्द यादव पुत्र चन्द्र शेखर यादव ग्राम भोराजपुर कला थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ को उसके घर से समय 08.50 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग–
मु0अ0सं0 82/22 धारा 346/307 IPC थाना अतरौलिया आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त–
देवानन्द यादव पुत्र चन्द्रशेखर यादव निवासी भोराज पुर कला थाना अतरौलिया आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
- उ0नि0 रवीन्द्र प्रताप यादव
- का0 सतेन्द्र गुप्ता
- का0 चन्द्रेश कुमार थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़