आज़मगढ़:छेड़खानी के मुकदमें में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


थाना- रानी की सराय
छेड़खानी के मुकदमें में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 28.02.2022 को थाना रानी की सराय की एक गाँव से एक व्यक्ति ने थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी कि दिनांक 06.03.2022 समय लगभग 6 बजे शाम को आवेदक की लड़की जो घर से खेत की तरफ गयी थी विपक्षी द्वारा लड़की के साथ छेड़खानी करना तथा विरोध करने पर मारना पीटना तथा ब्लेड से बाए गाल पर काट दिया गया तथा गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी, के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 66/22 धारा 324,323,504,506,354 भादवि बनाम सुमित राम पुत्र मुन्नीलाल राम ग्राम पन्दहा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
दिनांक- 09.03.2022 को व0उ0नि0 नवल किशोर सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सुमित राम पुत्र मुन्नीलाल राम ग्राम पन्दहा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ को समय करीब 12.15 बजे निजामाबाद मोड़ से गिरफ्तार कर अभियुक्त का चालान मा0न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग-

  1. मु0अ0सं0 66/2022 धारा 324/323/504/506/354 भा0द0वि0 थाना रानी की सराय आजमगढ
    गिरफ्तार अभियुक्त –
    1- सुमित राम पुत्र मुन्नीलाल राम ग्राम पन्दहा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
    1-व0उ0नि0 नवल किशोर सिंह, कां0 रमेश कुमार थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: कांगेस पार्टी में बैठकों का दौर जारी, दूसरे विकल्पों पर भी मंथन,

Wed Mar 9 , 2022
देहरादून: कांग्रेस मुख्यालय भवन में देहरादून जिले के सभी प्रत्याशियों के साथ पर्यवेक्षक मोहन प्रकाश जोशी बंद कमरे में बैठक कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस पर्यवेक्षक मोहन प्रकाश व एम.बी. पाटिल द्वारा जिला देहरादून के सभी प्रत्याशीगणों, जिला व महानगर अध्यक्षगणों […]

You May Like

Breaking News

advertisement