थाना मुबारकपुर
दहेज हत्या का वॉछित अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक – 15.03.2022 को वादिनी मुकदमा द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि ग्राम गुजरपार थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ में मेरी लड़की की शादी हुई थी जिसे ससुराल जनो द्वारा दहेज की बात को लेकर हत्या कर दी गयी तथा हम लोगों को बिना किसी सूचना के अंतिम संस्कार कर दिया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 60/2022 धारा 498ए,304बी,201 भा0द0वि0 व 3/ 4 डी0पी0 एक्ट पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही सम्पादित हो रही थी जिसके क्रम में-
गिरफ्तारी का विवरण –आज दिनांक 17.03.2022 को प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर योगेन्द्र बहादुर सिंह मय हमराह के द्वारा मु0अ0सं0 60/2022 धारा 498ए,304बी,201 भा0द0वि0 व 3/ 4 डी0पी0 एक्ट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ से सम्बन्धित अभियुक्त नागेन्द्र पुत्र दुखन्ती (ससुर) सा0 गुजरपार थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को गुजरपार पुलिया पर से समय 13.55 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0 60/2022 धारा 498ए,304बी,201 भा0द0वि0 व 3/ 4 डी0पी0 एक्ट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
नागेन्द्र पुत्र दुखन्ती (ससुर) सा0 गुजरपार थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम–
- SHOयोगेन्द्र बहादुर सिंह थाना मुबरकपुर जनपद आजमगढ़
- हे0का0 शम्भू यादव थाना मुबरकपुर जनपद आजमगढ़
- का0 नीरज कुमार यादवथाना मुबरकपुर जनपद आजमगढ़
- का0 नीरज कुमारथाना मुबरकपुर जनपद आजमगढ़