आज़मगढ़ : ग्राम सेल्हरापट्टी में हुयी किशोरी की हत्या से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त पवन गिरफ्तार


थाना अतरौलिया
ग्राम सेल्हरापट्टी में हुयी किशोरी की हत्या से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त पवन गिरफ्तार

  1. पूर्व का विवरण- वादिनी की नाबालिग पुत्री उम्र लगभग 17 वर्ष दिनांक 18.08.2022 को दोपहर करीब 3 बजे शौच के लिये बाहर गई थी। काफी समय बाद घर वापस न आने पर वादिनी व परिवार वाले काफी खोजबीन किये किन्तु कुछ पता नही चला। दिनांक 19.08.2022 को सुबह समय करीब 8.30 बजे ग्राम सेल्हरापट्टी में गन्ने के खेत में मृतका का चप्पल व कुछ खून के निशान मिले और खोजने पर मृतका का शव ग्राम मंगूरगढ़ में गन्ने के खेत में मिला। शरीर पर काफी चोट व घाव के निशान थे। वादिनी के लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर दिनांक 19.07.22 को मु0अ0सं0 291/22 धारा 302/201 IPC थाना अतरौलिया जिला आजमगढ पंजीकृत किया गया था। मुख्य अभियुक्त अजय निषाद कल दिनांक 20.08.22 को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बाद विवेचना और गिरफ्तार अभियुक्त के बयान व साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियुक्त पवन यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी सेल्हरापट्टी थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया तथा धारा 376 IPC व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी। अभियुक्त पवन ने अभियुक्त अजय निषाद के साथ मृतका का शव छुपाने में मदद की थी।

गिरफ्तारी का विवरणः- आज दिनांक 21.08.22 को प्रभारी निरीक्षक रूद्रभान पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबन्धित अभियुक्त पवन बस स्टेण्ड अतरौलिया के पास से समय करीब 8.00 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय/जेल भेजा गया।

पंजीकृत अभियोग-

  1. मु0अ0सं0 291/22 धारा 302/201/376 IPC व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
    गिरफ्तार अभियुक्त–
  2. पवन यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी ग्राम सेल्हरापट्टी थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
  3. प्रभारी निरीक्षक रूद्रभान पाण्डेय 2. का0 अविनाश विश्वकर्मा, 3 का0 सुरजीत यादव, 4. का0 विनय प्रताप सिंह थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Sun Aug 21 , 2022
थाना- रौनापार01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तारपूर्व की घटना/इतिहास का विवरण – आवेदक श्री प्रदीप उपाध्याय पुत्र रामकृपाल उपाध्याय सा0 गोठा थाना दोहरीघाट जनपद मऊ के दि0 07.06.22 के लिखित तहरीर बावत खुद की बहन के ससुराल वालो द्वारा प्रताड़ित करना तथा जहर देकर मार डालना व लाश को छिपाने हेतु नदी […]

You May Like

advertisement