आज़मगढ़: लडकियों को बहला-फुसलाकर भगा ले लाने वाला वांछित गिरफ्तार


थाना-मेहनाजपुर
लडकियों को बहला-फुसलाकर भगा ले लाने वाला वांछित गिरफ्तार
दिनांक 25.01.2022 को वादी थाना मेहनाजपुर द्वारा थाना पर तहरीर दिया गया कि नवनीत राजभर पुत्र आशीष राजभर, आशीष राजभर, नवनीत राजभर की मां निवासीगण- बसेरवां थाना देवगांव तथा नवनीत राजभर के नाना बच्चालाल राजभर, तारा देवी पत्नी बच्चालाल राजभर, रजनीश राजभर पुत्र बच्चालाल राजभर निवासीगण रजकपुर मेहनाजपुर के द्वारा वादी की लडकी व उनके चचेरे भाई की लड़की (दो लड़कियां, उम्र लगभग 17 वर्ष) को बहला-फुसलाकर भगा ले गये है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना मेहनाजपुर पर मु.अ.स. 16/22 धारा 363/366 भा.द.वि. पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गई। विवेचना के दौरान दोनो लडकिंयों को दिनांक-01.02.2022 को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।
गिरफ्तारी विवरणः– उ0नि0 राकेश कुमार सिंह मय हमराह को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की मु.अ.स. 16/2022 धारा 363/366 भा.द.वि. से सम्बन्धित अभियुक्त नवनीत राजभर पुत्र आशीष राजभर निवासी ग्राम बसेरवा थाना देवगांव जनपद आजमगढ अपने नाना के घर रज्जकपुर से मेहनाजपुर बाजार आ रहा है इस सूचना पर नहर पुलिया पर दबिश देकर अभियुक्त नवनीत राजभर पुत्र आशीष राजभर निवासी ग्राम बसेरवा थाना देवगांव जनपद आजमगढ को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु.अ.सं. 16/2022 धारा 363/366 भादवि थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
नवनीत राजभर पुत्र आशीष राजभर निवासी ग्राम बसेरवा थाना देवगांव जनपद आजमगढ
गिरफ्तार करने वाली टीम
उ.नि. राकेश कुमार सिंह थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ मय हमराह

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: 4 फरवरी 2022 से होने वाले विधान परिषद व विधानसभा निर्वाचन 2022 हेतु नामांकन स्थल कलेक्ट्रेट व तहसील सदर पर शन्ति सुरक्षा व सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु निम्न रूट डायवर्जन

Thu Feb 3 , 2022
आगामी दिनांक 4 फरवरी 2022 से होने वाले विधान परिषद व विधानसभा निर्वाचन 2022 हेतु नामांकन स्थल कलेक्ट्रेट व तहसील सदर पर शन्ति सुरक्षा व सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु निम्न रूट डायवर्जन किया जाना प्रस्तावित हैं।1. पंचदेव पेट्रोल पम्प से पुलिस लाइन होते हुए कलेक्ट्रेट जाने वाले लोग […]

You May Like

advertisement