वक्फ संशोधन बिल: बरेलवी उलेमा ने किया जेपीसी कमेटी का समर्थन

वक्फ संशोधन बिल: बरेलवी उलेमा ने किया जेपीसी कमेटी का समर्थन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किए अपने एक बयान में वक्फ संशोधन बिल के लिए गठित की जेपीसी कमेटी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जेपीसी कमेटी ने रिपोर्ट तैयार कर ली है। अब रिपोर्ट को सदन में पेश किया जाएगा। जिसका मैं खुलकर समर्थन करता हूं।
मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि भारत में जहां-जहां वक्फ बोर्ड का गठन हुआ है। वहां पर वक्फ संपत्तियां करप्शन का शिकार हैं। इस पर उन्होंने वक्फ बोर्ड के चेयरमैन, विभागीय अफसरों पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग भू माफियाओं के साथ मिलकर वक्फ संपत्तियों को खुर्द बुर्द कर रहे थे। उन्होंने कहा हमारे बुजुर्गों ने इसलिए वक्फ किया था कि इससे होने वाली आमदनी से गरीब-बेसहरा मुस्लिम लोगों की मदद की जा सके।
मौलाना शहाबुद्दीन ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वक्फ संशोधन बिल को सदन में पास करने के बाद तुरंत लागू किया जाए। ताकि वक्फ संपत्ति खुर्दबुर्द न हो और इसकी आमदनी से मुस्लिम गरीब लोगों की मदद की जा सके।
केंद्र सरकार ने वक्फ में संशोधन के लिए एक बिल संसद में पेश किया था, उस पर सहमति न बन पाने की वजह से जेपीसी का गठन किया गया। जिसके अध्यक्ष जगदंबिका पाल बनाए गए हैं। जबसे जेपीसी का गठन हुआ, उस वक्त से लेकर अब तक देश के विभिन्न हिस्सों में बैठक कर चुके हैं। जिसमें खासतौर पर दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और आखिरी बैठक लखनऊ में की। मगर उन्होंने बरेलवी उलमा और बरेलवी संगठनों को नजरअंदाज किया। इस पर मौलाना शहाबुद्दीन ने नाराजगी व्यक्त की थी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समाजसेवी अश्वनी ओबेरॉय ने कराया राष्ट्र समृद्धि यज्ञ

Fri Jan 31 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : राष्ट्र कल्याण की भावना से प्रतिष्ठित समाजसेवी अश्वनी ओबेरॉय ने माघ मोनी अमावस्या पर राष्ट्र समृद्धि यज्ञ कराया , ईश्वर से यज्ञ के माध्यम से प्रार्थना की हमारा राष्ट्र समृद्धिशाली बने , उत्तरोत्तर तरक्की करे उन्नति करे जिससे जन समुदाय की तरक्की स्वाभाविक होगी […]

You May Like

Breaking News

advertisement