होली पर निकली श्रीराम बारात शोभायात्रा में सिविल डिफेंस के वार्डेनो ने की मुस्तैदी से ड्यूटी

होली पर निकली श्रीराम बारात शोभायात्रा में सिविल डिफेंस के वार्डेनो ने की मुस्तैदी से ड्यूटी
शांति व यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : होली के पावन पर्व पर श्रीराम बारात शोभायात्रा, अग्रवाल पब्लिक स्कूल चाहबाई से बड़ी धूमधाम व हर्षउल्लास के साथ निकाली गईं | उक्त शोभायात्रा में सिविल डिफेंस के वार्डेनो ने अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से की और शहर व शोभायात्रा में शांति व यातायात व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग किया | राकेश मिश्र उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा के आदेशों के क्रम में राजीव शर्मा चीफ वार्डेन नागरिक सुरक्षा कोर बरेली के मार्गदर्शन में डिप्टी चीफ वार्डेन दिनेश कटियार के नेतृत्व में सभी वार्डेनो ने अपनी- अपनी ड्यूटी बखूबी निभायी | अलखनाथ प्रभाग के स्टाफ़ ऑफिसर अनूप शर्मा ने सभी वार्डेनो का उत्साहवर्धन किया | सभी वार्डेन शोभायात्रा के प्रारंभ से अंत तक साथ रहे | अंत में शोभायात्रा में साथ चल रहे क्षेत्र अधिकारी (सीoओo) साहब ने सभी वार्डेनो की सराहना की | शोभायात्रा में डिप्टी चीफ वार्डेन दिनेश कटियार, एसoओo टू डिवीजनल वार्डेन अनूप शर्मा, एसoओo टू फायर हरीश भल्ला, आईoसीoओo गीता शर्मा, पोस्ट वार्डेन (आर) पवन कालरा, पोस्ट वार्डेन विशाल सक्सेना, डिप्टी पोस्ट वार्डेन सर्वेश कुमार मौर्य, डिप्टी पोस्ट वार्डेन सरनजीत सिंह, सेक्टर वार्डेन कमल जीत कौर सहित अनेकों सेक्टर वार्डेनो का विशेष सहयोग रहा |

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा जिला कारागार में बाटे गए रंग एवं मिठाईयां

Tue Mar 7 , 2023
दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : केसरपुर में स्थित केंद्रीय कारागार 2( जिला कारागार) में बच्चों को रंग ,गुलाल, पिचकारी, मिठाईयां, चॉकलेट, बिस्किट, चिप्स, कुरकुरे आदि का होली मनाने के लिए सामान वितरण किया गया । साथ ही बच्चों के पढ़ने के लिए कॉपी, किताबें, पेन ,पेंसिल बॉक्स आदि भी वितरण […]

You May Like

Breaking News

advertisement