भाजपा नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य डा धर्मेंद्र सिंह के आगमन पर जोरदार स्वागत

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

भाजपा नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य डा धर्मेंद्र सिंह के आगमन पर जोरदार स्वागत।

आजमगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रीय अध्यक्ष व नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य डा धर्मेंद्र सिंह के आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। बता दे की गोरखपुर से आजमगढ़ आते समय डा धर्मेंद्र सिंह का मार्ग में विभिन्न बाजारों चौराहों पर नेताओं कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह और नागेन्द्र पटेल ने माहुल बाजार में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के संग नवनिर्वाचित विधानपरिषद सदस्य डा धर्मेंद्र सिंह का स्वागत किया। लाटघाट में मनीष मिश्रा पिंटू बड़ागाव अंजना सिंह जीयनपुर में पूर्व विधायक बंदना सिंह, बखालिस में प्रवीण सिंह, अंजानशहीद में श्रीकृष्ण पाल, रामपाल सिंह, अशोक गुप्ता बनकट में सत्येंद्र राय, शिवालिक हॉस्पिटल पर अशोक सिंह, उकरौडा मनीष सिंह, हाफिज चौराहा मनोज यादव, संजय यादव, मयंक गुप्ता, आशुतोष पाठक, जुनेदगंज चौराहा पर जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय, सूरज श्रीवास्तव, श्याम सुंदर चौहान , भवरनाथ चौराहा पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू के नेतृत्व में, करतालपुर चौराहे पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष जयनाथ सिंह के नेतृत्व में, भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मीना सरोज और पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर राकेश सिंह के नेतृत्व में जबरदस्त स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष डा धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में पूरे गोरखपुर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी मजबूत हुई है। उनके विधानपरिषद सदस्य निर्वाचित होने पर आजमगढ़ समेत पूरे गोरखपुर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली है कि क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में हम सब को डा धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्य करने का अवसर मिला डा धर्मेंद्र सिंह को विधानपरिषद सदस्य बनाकर नेतृत्व ने हम सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है। इस अवसपर पर डा धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि आजमगढ़ ऋषि मुनियों की धरती है। यहां के लोगों पर बाबा भवरनाथ की विशेष कृपा है। भाजपा के लिए आजमगढ़ कभी उसर भूमि थी, लेकिन 2022 के लोकसभा उप चुनाव में आए परिणाम से उर्वरा हो गई है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यशस्वी नेतृत्व की देन है। उप चुनाव में यहां के तपस्वी कार्यकर्ताओं ने सपा के गढ़ को ढहाने का कार्य किया है। लोकसभा उप चुनाव में भाजपा की सफलता कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा की देन है।भाजपा पर भगवान की कृपा बरस रही है। 2024 लोकसभा चुनाव में भी भाजपा फिर इतिहास रचेगी। अब तक जो भी भाजपा को सफलता मिली, वह कार्यकर्ताओं की निष्ठा और परिश्रम का प्रतिफल है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने यहां की भाजपा की टीम द्वारा दिए गए स्नेह के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर नरेंद्र सिंह, सहजानंद राय, अरविंद जायसवाल, देवेंद्र सिंह, अखिलेश मिश्रा गुड्डू , रामाधीन सिंह, प्रेम प्रकाश राय, विनोद राय, शिवनाथ सिंह, प्रेमनाथ सिंह, पवन सिंह मुन्ना, नन्हकूराम सरोज, विनोद उपाध्याय, हरिवंश मिश्रा, अवनीश मिश्रा, आनंद सिंह, माला द्विवेदी, श्याम नारायण सिंह, सच्चिदानंद सिंह, संतोष श्रीवास्तव, सुनील गुप्ता, नीलम सोनकर, राम दर्शन यादव, विनय प्रकाश गुप्ता, अवनीश चतुर्वेदी, मृगांक शेखर सिन्हा, अभिनव श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, मौजूद रहे ‌।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लालगंज आजमगढ़ बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती के निर्देशानुसार सदस्यता महा अभियान

Thu Sep 1 , 2022
लालगंज आजमगढ़ बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती के निर्देशानुसार सदस्यता महा अभियान कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया जा रहा है ।बता दें कि बृहस्पतिवार को मंडल प्रभारी हरि चंद्र गौतम के नेतृत्व में सेक्टर देवगांव विधानसभा लालगंज में सदस्यता महा अभियान के अन्तर्गत कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक करके बहुजन समाज पार्टी का […]

You May Like

advertisement