केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री साय का जगदलपुर एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत

जगदलपुर, 13 दिसम्बर 2025/ केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह शनिवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर स्थित माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुँचे, जहाँ उनका आत्मीय स्वागत किया गया। गृहमंत्री के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का भी आत्मीय स्वागत किया गया।
       जगदलपुर एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री किरण देव, बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग समेत विभिन्न जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर अध्यक्ष बेवरेज कारपोरेशन श्री श्रीनिवास राव मद्दी, अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग श्री रूपसिंह मंडावी, डीजीपी श्री अरुण देव गौतम, कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी, कलेक्टर श्री हरिस एस और एसपी श्री शलभ सिन्हा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर बड़ी कार्रवाई

Sat Dec 13 , 2025
 4 प्रकरणों में 2112 कट्टा धान जब्त महासमुंद 13 दिसंबर 2025/ राज्य शासन के मंशानुरूप, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह से प्राप्त निर्देशों के पालन में जिले में अवैध रबी एवं खरीफ धान के संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में राजस्व, मंडी […]

You May Like

advertisement