
माय भारत केंद्र, कुरुक्षेत्र द्वारा जल संरक्षण कार्यक्रम किया आयोजित
विद्यार्थियों को दिलाई गई जल बचाने की शपथ।
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक/वरुण कौशिक 25 अप्रैल : माय भारत केंद्र द्वारा नालंदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी खेड़ा में जल संरक्षण विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करना और उन्हें जल बचाने के लिए प्रेरित करना था।
इस कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाकर की गई। इसके बाद बच्चों को जल संरक्षण से संबंधित एक जानकारीपूर्ण प्रस्तुति दिखाई गई, जिसमें जल की उपयोगिता, जल संकट और जल बचाने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने जल संरक्षण विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया। माय भारत केंद्र, कुरुक्षेत्र की उपनिदेशक सुश्री सुरमयी शर्मा ने डिजिटल माध्यम से विद्यार्थियों को जल का महत्व समझाया और जल संरक्षण को जीवन का आवश्यक हिस्सा बनाने पर बल दिया। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य सर्जंत सिंह ने विद्यार्थियों को जल बचाने और दैनिक जीवन में जल संरक्षण के उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम में निबंध लेखन प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं की प्रगति ने प्रथम, कक्षा नौवीं की निष्टी सैनी ने द्वितीय व कक्षा बारहवीं की भक्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त कर महिला सशक्तिकरण को सिद्ध किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के विज्ञान शिक्षक सरित सैनी, मेरा युवा भारत केंद्र, कुरुक्षेत्र के स्वयंसेवकों प्राची शर्मा, हिमांशी, किरणदीप कौर, सुमित मलान, मीनाक्षी कांत, शुभम और रुद्रांश सोनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

