पहली बारिश में ही डूबा बरेली, सड़कों से लेकर सरकारी दफ्तरों तक भरा पानी

विजय बहादुर गुप्ता (संवाददाता)

बरेली : रविवार रात बरेली में हुई तेज बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। हाईवे से लेकर मोहल्लों तक पानी-पानी हो गया। हालात ये रहे कि कॉलोनियों के पार्क तालाब बन गए और कई इलाकों में सड़कें धंस गईं। शहर के सुभाषनगर, हजियापुर, चौपुला, मॉडल टाउन, अयूब खां चौराहा और डेलापीर जैसे क्षेत्रों में हालात सबसे गंभीर रहे। मॉडल टाउन में मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के चलते अधूरी पड़ी सड़कों पर बारिश का पानी भर गया, जिससे कई लोग गिरकर चोटिल हो गए। वहीं दीपमाला अस्पताल और पटेल चौक के पास सड़कों का धंसना लोगों के लिए आफत बन गया। रविवार रात से शुरू हुई तेज बारिश के चलते शहर की निचली बस्तियों में पानी भर गया। सुभाषनगर की पुलिया पर जलभराव के कारण आवागमन बाधित रहा। यहां की करीब डेढ़ लाख की आबादी प्रभावित हुई। जगतपुर, राजेंद्र नगर, हजियापुर और सिकलापुर जैसे क्षेत्रों के दर्जनों घरों और दुकानों में बारिश का पानी घुस गया। बारिश से एसएसपी कार्यालय भी अछूता नहीं रहा। परिसर में पानी भर गया। वहीं, रेल संचालन भी बाधित हुआ। बरेली सिटी और जंक्शन के बीच रेलवे ट्रैक पर चार फीट तक पानी भर गया, जिससे बरेली-कासगंज रेलखंड पर पांच ट्रेनें बीच रास्ते में रोकनी पड़ीं। रेलवे प्रशासन ने सिटी स्टेशन के पास पंपसेट लगाकर पानी निकालने की कवायद शुरू की है। निगम ने दावा किया था कि आठ जून तक सभी नालों की सफाई पूरी कर ली जाएगी, लेकिन पहली ही तेज बारिश ने तैयारियों की पोल खोल दी। स्मार्ट सिटी योजना के तहत बनी सड़कें भी धंस गईं। अयूब खान चौराहे के पास दो स्थानों पर मुख्य मार्ग धंस गया, जिससे बड़ा गड्ढा बन गया। मॉडल टाउन के ई ब्लॉक में गुरुद्वारे के पास स्थित कई घरों में पानी घुस गया। लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि छह महीने पहले सड़क खोद दी गई थी, मगर अब तक निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। सोमवार सुबह जब लोग अपने दफ्तरों के लिए निकले तो जगह-जगह जलभराव और कीचड़ से दो-चार होना पड़ा। प्रशासनिक इंतजाम और नगर निगम की लापरवाही पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नगर निगम की उदासीनता और अधूरी परियोजनाओं की वजह से शहरवासी परेशान हैं। बारिश के एक ही दौर ने साफ कर दिया कि नगर निगम की तैयारियां सिर्फ कागजों तक सीमित रहीं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से उत्तराखंड के पूर्व विधायक के चचेरे भाई की मौत

Tue Jun 17 , 2025
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से उत्तराखंड के पूर्व विधायक के चचेरे भाई की मौत दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सोमवार सुबह बड़ा बाइपास स्थित नवदिया झादा चौराहे के पास एक भीषण सड़क हादसे में उत्तराखंड नानकमत्ता के पूर्व विधायक के चचेरे बड़े भाई यशोदा सिंह राणा की मौके […]

You May Like

advertisement