कलमा बैराज के नीचे कभी भी बढ़ सकता है जल प्रवाह, मछली पकड़ना, खेती करना, नहाना आदि प्रतिबंधित

   जांजगीर-चांपा, 14 अक्टूबर, 2021/ महानदी पर स्थित कलमा बैराज में 16 अक्टूबर 2021 से 15 जून 2022 तक पानी भरा जा रहा है। जल संसाधन संभाग रायगढ़ के कार्यपालन अभियंता ने सूचना जारी कर बताया है कि कलमा बैराज में पानी भरने के दौरान निर्धारित मात्रा से अधिक जल भराव होने पर बैराज के गेट कभी भी खोले जा सकते है। जिससे बैराज के नीचे महानदी में पानी बहाव की मात्रा अचानक बढ़ सकती हैै। इसके मद्देनजर बैराज के नीचे नदी में मछली पकड़ना, खेती करना, फसल लगाना, नहाना आदि प्रतिबंधित किया गया है। बहाव बढ़ने के कारण जन-धन की हानि होने पर जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी नही होगी। 

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

1158.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

Thu Oct 14 , 2021
जांजगीर-चांपा,14 अक्टूबर, 2021/ जिले में 1 जून से 13 अक्टूबर तक- 1158.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। गत वर्ष इसी अवधि में- 1122.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी।     अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष जिले में सबसे ज्यादा बलौदा तहसील में 1319.6 मिलीमीटर […]

You May Like

advertisement