जांजगीर-चांपा, 02 सितंबर, 2022/ हसदेव बांयी तट नहर में सिंचाई हेतु जल प्रवाह चालू कर दिया गया है, जिससे जांजगीर जिले के सक्ति, मालखरौदा, जैजैपुर, डभरा, बम्हनीडीह, कोरबा जिले के करतला एवं रायगढ़ जिले के खरसिया ब्लाक में खरीफ फसल के लिये पर्याप्त पानी मिलेगा। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री सतीश सराफ ने बताया कि कोरबा जिले के सीतामढ़ी के पास नहर क्षतिग्रस्त हो जाने से कुछ दिनों तक मरम्मत का कार्य चल रहा था। मरम्मत कार्य पूर्ण होने पर हसदेव बांयी तट नहर में जल का प्रवाह चालू कर दिया गया है।
Next Post
सूर्यांश पोस्टर प्रतियोगिता संपन्न, गतौरा के प्रगति बर्मन ने जीता प्रथम पुरस्कार
Fri Sep 2 , 2022
You May Like
-
4 months ago
अग्निवीर सेना भर्ती 2023