वाटर ट्रीटमेन्ट करके रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाये,जनसेवा टीम ने मेयर डॉ उमेश गौतम को ज्ञापन सौंप मांग की

वाटर ट्रीटमेन्ट करके रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाये,जनसेवा टीम ने मेयर डॉ उमेश गौतम को ज्ञापन सौंप मांग की

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जनसेवा टीम के अध्यक्ष एवं समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी के नेतृत्व में नगर निगम जाकर मेयर उमेश गौतम जी से मुलाक़त कर ज्ञापन सौपा।
जलभराव के क्षेत्रों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम एवं बोरवेल सिस्टम लगवाने के सम्बंध में।
1.बारिश के दिनों बरेली के कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या बन जाती है,जलभराव के कारण निकलना बैठना मुश्किल हो जाता है,सड़क पर जलभराव हो जाता है,घरों और दुकानों में बारिश का पानी भर जाता है,दुकानदारो सहित जनता को नुकसान का भी सामना करना पड़ता है।जलभराव की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिये ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
2.जलभराव वाले क्षेत्रों में बारिश होने पर घण्टो पनिभर जाता है, सुभाष नगर,बिहारीपुर, मलूकपुर,कुवँरपुर,जसौली,मढ़ीनाथ,नेकपुर,हजियापुर, सिटी नेशनल हाईवे, कुतुबखाना, बटलर प्लाज़ा,संजय नगर,इज्जतनगर,मठ लक्षमीपुर, बाकरगंज,सिकलापुर,पंजाबपुर गन्दा नाला,पुराना शहर, कचहरी,रामपुर गार्डन आदि क्षेत्रों में बारिश के दिनों में अधिक जलभराव की समस्या बनी रहती है,इन इलाकों का सर्वे करवाकर मुख्य स्थानों पर बोरवेल सिस्टम और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवाये जाएं ताकि जनता को जलभराव से निजात मिल सके।जलभराव की जटिल समस्या से निजात के लिये जलभराव के जूझने वाले क्षेत्रों में वाटर ट्रीटमेन्ट की व्यवस्था बनाकर पानी बोरवेल के माध्यम से सीधे जमीन के नीचे भेजने की व्यवस्था नगर निगम प्रशासन बनानी चाहिये।
3.सरकारी गैर सरकारी इमारतों एवं पार्कों को संवारने के क्रम में सभी पार्क रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से लैस होने चाहिये।
4.शहर के जलभराव क्षेत्रो को सामान्य बनाये रखने के लिये पानी को संरक्षित करना आवश्यक है।बोरवेल सिस्टम और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम जलस्तर को बनाये रखने को लाभदायक होगा।
5.नगर निगम क्षेत्र के 80 वार्डों में जलभराव का सर्वे करवाकर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की व्यवस्था करवाई जाएं।
लाइफ आर्ट एक्सपर्ट व सोशल एक्टिविस्ट के विशेष कुमार ने कहा कि वर्षा जल संचयन यदि किया जाए तो उससे पर्यावरण को लाभ तो होगा ही साथ ही साथ पानी की उपलब्धता बढ़ेगी भूजल स्तर को भी रिचार्ज करने में मदद मिलेगी सरकारें भी वर्षा जल संचय के लिए वित्तीय योजना प्रदान करती है।
मेयर डॉ उमेश गौतम जी ने सर्वे के आधार पर कार्यवाही का आश्वासन दिया।
ज्ञापन देने वालो में डॉ सीताराम राजपूत,निक्की वर्मा,विशाल मेहरोत्रा,विशेष कुमार,हाजी साकिब रज़ा ख़ाँ,नईम खान आदि रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संगम काव्य लहरी पुस्तक में मिलती है राष्ट्रीय भावना की अनुपम व्याख्या : श्रीपाल शर्मा

Tue Jun 24 , 2025
संगम काव्य लहरी पुस्तक में मिलती है राष्ट्रीय भावना की अनुपम व्याख्या : श्रीपाल शर्मा दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : रामपुर स्थित माया देवी धर्मशाला में पल्लव काव्य मंच के तत्वावधान में आयोजित भव्य समारोह के बीच रामपुर के ही शिव कुमार चंदन द्वारा रचित पुस्तक संगम काव्य लहरी […]

You May Like

advertisement