Uncategorized

लालकुआं में युवा जोश की लहर दीपेंद्र कोश्यारी का भव्य स्वागत, बाइक रैली से गूंजा शहर

लालकुआं में युवा जोश की लहर दीपेंद्र कोश्यारी का भव्य स्वागत, बाइक रैली से गूंजा शहर

लालकुआं
रिपोर्टर ज़फर अंसारी


लालकुआं: आज लालकुआं में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नए प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी का जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश महामंत्री के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी के बाद पहली बार शहर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं और भव्य बाइक रैली के साथ अभिनंदन किया।
लालकुआं और बिंदुखत्ता मंडलों के अध्यक्षों के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में कार्यकर्ताओं की संख्या और उत्साह देखकर हर कोई हैरान रह गया। शहर की सड़कों पर भाजपा के नारों की गूंज सुनाई दी, और युवा जोश का माहौल पूरी तरह छा गया।
इस अवसर पर दीपेंद्र कोश्यारी ने कहा, “लालकुआं की जनता से मेरा गहरा जुड़ाव है। आज का यह भव्य स्वागत इस बात का प्रतीक है कि लोग मेरे साथ कितने मजबूती से खड़े हैं। मैं सभी कार्यकर्ताओं और संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। हमारा लक्ष्य संगठन को और मजबूत बनाना है और जनता के हर मुद्दे पर उनकी आवाज बनना है।”भाजपा नेता बोबी सम्भल ने इस रैली को युवा जोश का प्रतीक बताते हुए इसे 2027 विधानसभा चुनाव के लिए शक्ति प्रदर्शन करार दिया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति का यह उत्साह आने वाले चुनावों में पार्टी के लिए बड़ी ताकत साबित होगा।
रैली के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर सड़कें भाजपा कार्यकर्ताओं और वाहनों से भरी हुई थीं। फूल-मालाओं से स्वागत और नारों की गूंज ने लालकुआं की सुबह को एक उत्सव में बदल दिया।यह भव्य रैली सिर्फ स्वागत का कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक रणभूमि में पार्टी की तैयारी का भी संदेश देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel