वंचित और शोषित वर्ग के लिए हर संभव मदद को हम हैं तैयार – डॉ.कुलदीप मिश्रा

राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नए सदस्यों का किया स्वागत समझाएं कार्य एवं दायित्व

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : आम जनमानस के मानवाधिकारों को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की एक अहम बैठक प्रदेश उप सचिव मनी सिंह के आवास पर संपन्न हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कुलदीप मिश्रा द्वारा संगठन के विस्तार को लेकर उपस्थित सभी मुख्य पदाधिकारियों से विस्तार से चर्चा की गई, इस चर्चा का मुख्य उद्देश्य यह रहा कि किसी भी प्रकार से समाज में वंचित एवं शोषित वर्ग के लोगों का शोषण सरकारी तंत्र या सामाजिक तंत्र द्वारा रोका जा सके। उन्होंने कहा कि आम जनमानस के मानव अधिकारों को सुरक्षित व संरक्षित रखने के लिए ही इस संगठन की स्थापना की गई है, इसलिए संगठन का प्रत्येक पदाधिकारी और सदस्य को सजग रहते हुए अपने आसपास वंचित एवं शोषित वर्ग के सभी व्यक्तियों का खास ख्याल रखना होगा। यही हमारे संगठन का मूल उद्देश्य है। इसी के साथ उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और पूरी तरह सक्रिय रखने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर प्रदेश उप सचिव मनी सिंह द्वारा सभी नए सदस्यों को संगठन के कार्य एवं दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस कार्यक्रम में सचिव संजीव शर्मा, डॉक्टर प्रेम सिंह, जिला सचिव धीरेंद्र गंगवार, राजेन्द्र प्रसाद, मनोज गंगवार ठाकुर उमेश सिंह दयाराम आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समिति की ओर से 167 में बलिदान दिवस के अवसर पर डेलापीर स्थित पार्क को 167 किलो फूलों से सजा कर दी पुष्पांजलि

Fri Mar 21 , 2025
पवन कालरा (संवाददाता) बरेली : वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी स्मारक समारोह समिति ,,रजिस्टर्ड ,महानगर बरेली की ओर से 167 में बलिदान दिवस को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया समिति की ओर से प्रातः 11:00 बजे समिति के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा डेलापीर स्थित पार्क पर 21 […]

You May Like

Breaking News

advertisement